{"_id":"5ea345598ebc3e904d587e28","slug":"bs4-trains-will-be-registered-if-online-formalities-are-already-completed-chandigarh-news-pkl373317468","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएस4 गाड़ियों के होंगे रजिस्ट्रेशन, अगर ऑनलाइन औपचारिकताएं पहले से होंगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएस4 गाड़ियों के होंगे रजिस्ट्रेशन, अगर ऑनलाइन औपचारिकताएं पहले से होंगी पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। लॉकडाउन की वजह से जिन लोगों के बीएस4 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाए थे, उनके लिए अच्छी खबर है। जिन लोगों ने ऑनलाइन पहले ही अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी की होंगी, ऐसे लोग 30 अप्रैल तक अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। एडवाइजर मनोज परिदा ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। एडवाइजर ने अपने ट्वीट में बताया कि यह सुविधा उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने ऑनलाइन सभी जरूरी दस्तावेजों को जमा कराया होगा। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट से संपर्क किया जा सकता है। इस बारे में डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि वह उन सब लोगों को सुविधा देने के लिए यह फैसला ले रहे हैं, जो अपने बीएस4 वाहनों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श कर रहे हैं और जल्द ही संबंध में अधिकारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
व्यापारियों के साथ हुई बैठक में भी उठा था मुद्दा
प्रशासन के इस फैसले से काफी लोगों को फायदा होगा। यही कारण है कि बीते दिन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े डीलरों व व्यापारियों ने एडवाइजर व प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह मुद्दा उठाया था कि बीएस4 वाहनों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के काम को पूरा करवाया जाना चाहिए, क्योंकि लॉकडाउन के चलते काफी संख्या में वाहनों का रजिस्ट्रेशन अधर में लटका हुआ है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जिन लोगों ने अन्य राज्यों से चंडीगढ़ नंबर के लिए वाहन खरीदा या टेंपररी नंबर पर वाहन खरीदा है, उन्हें प्रशासन के इस फैसले से राहत मिल पाई गई या नहीं, अभी इस संबंध में कुछ भी साफ नहीं है। इस पर प्रशासन द्वारा विचार किया जा रहा है।