फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brothers of ED assistant director filed bail plea for the third time in Rs. 2.5 crore bribe case

Chandigarh News: ढाई करोड़ रिश्वत मामले में ईडी के सहायक निदेशक के भाइयों ने तीसरी बार दायर की जमानत याचिका

Thu, 20 Mar 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Brothers of ED assistant director filed bail plea for the third time in Rs. 2.5 crore bribe case
चंडीगढ़। ढाई करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप के भाई विकासदीप और चचेरे भाई नीरज की ओर से कोर्ट में तीसरी बार जमानत याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन

याचिका के आधार पर सीबीआई कोर्ट ने जांच टीम को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। वीरवार को फिर से आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति घोटाले में दर्ज धन शोधन मामले में ढाई करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले का सीबीआई ने भंड़ाफोड़ किया था। इस मामले में सीबीआई ने शिमला ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप, विकासदीप और नीरज के खिलाफ करप्शन एक्ट-7 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले में अभी तक केवल सीबीआई के डीएसपी बलबीर सिंह को ही मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत मिली है। वहीं, आरोपी विकासदीप और नीरज ने खुद को बेगुनाह बताते हुए अब तीसरी बार फिर से सीबीआई कोर्ट में जमानत याचिकाएं दायर की है। इससे पहले 17 मार्च को ही दोनों आरोपियों की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज हो गई थी। याचिका खारिज होने के बाद आरोपियों ने 18 मार्च को फिर से तीसरी बार याचिका दायर की है, जिस पर 20 मार्च को सीबीआई की जांच टीम की ओर से जवाब दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed