{"_id":"5b843ee342c79246300f660c","slug":"brother-set-fire-to-his-sister-in-bhiwani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भिवानीः राखी बांधने आई बहन पर पेट्रोल डाल लगाई आग, इस वजह से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानीः राखी बांधने आई बहन पर पेट्रोल डाल लगाई आग, इस वजह से था नाराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के भिवानी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सिवानी मंडी में शहर के वार्ड नंबर छह में एक युवक ने रक्षाबंधन पर राखी बांधने मायके आई बड़ी बहन पर सोमवार सुबह पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती गंभीर रूप से झुलस गई है।
उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो गया था। पुलिस ने युवती के बयान पर उसके भाई कवि कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि एक भाई को घर से निकाला हुआ है। युवती ने तीनों भाइयों में मकान के समान बंटवारे की बात कही थी। इसी बात से आरोपी युवक नाराज हो गया।
जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन पर रविवार को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए दिल्ली में रहने वाली जानकी मायके आई। इस दौरान घरेलू विवाद को लेकर दोनों भाई-बहनों में कहासुनी हो गई, जो विवाद में बदल गई।

बताया जाता है कि युवक कवि ने पहले बहन के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। बहन के व्यवहार से गुस्साए छोटे भाई ने अचानक उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फरार हो गया। इससे जानकी बुरी तरह झुलस गई।
बाद में परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे गंभीर अवस्था में हिसार रेफर किया गया। बताया जाता है कि जानकी 27 प्रतिशत झुलस गई है। उसकी हालत गंभीर है।
थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।