{"_id":"673fb34050129babfa08b924","slug":"broker-arrested-in-bribery-case-of-one-lakh-asked-for-bail-chandigarh-news-c-16-pkl1049-568167-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एक लाख की रिश्वत मामले में गिरफ्तार दलाल ने मांगी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एक लाख की रिश्वत मामले में गिरफ्तार दलाल ने मांगी जमानत
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में बीते 15 अक्तूबर को एक व्यक्ति से एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार दलाल सतपाल सिसोदिया ने सीबीआई अदालत में जमानत याचिका दायर की है। आरोपी दलाल के साथ एस्टेट ऑफिस में कॉलोनी ब्रांच की अलॉटमेंट विंग के क्लर्क संजीव कुमार को भी गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई अदालत ने जांच एजेंसी को नोटिस जारी कर 25 नवंबर को जवाब मांगा है।
सीबीआई को दी शिकायत में नारायण स्वामी निवासी बापूधाम कॉलोनी ने बताया कि जिस मकान में वह रहते हैं, वह उनकी नानी का मकान है। उसकी नानी करीब 40 साल से यहां रहती थी। बाकायदा इस मकान को लेकर उनके पिता की ओर से अदालत में केस भी किया गया था जिसमें वर्ष 2006 और 2013 में उनके पक्ष में फैसला आया था। कई साल से उनका ही इस मकान पर कब्जा है और वह पूरे परिवार सहित यहां रहते हैं। बीते 9 अक्तूबर को सतपाल नामक व्यक्ति उनके घर आया और खुद को एस्टेट कार्यालय की बिल्डिंग शाखा का डीलिंग हैंड बताया। सतपाल ने धमकाया कि वह मकान में अवैध रूप से रह रहा है और एस्टेट ऑफिस काशिलिंगम के नाम पर किराया पर्ची जारी करने वाला है। अगले दिन फिर से शिकायतकर्ता ने सतपाल से मुलाकात की तो उसने पर्ची के मामले को सुलझाने के लिए उससे 2.50 लाख रुपये रिश्वत मांगे। सतपाल ने शिकायतकर्ता को बताया कि किराया पर्ची का मामला एस्टेट ऑफिस की कॉलोनी शाखा के प्रभारी संजीव देख रहे हैं. वह उनसे सारा काम करवा देगा। इस मामले में 15 अक्तूबर को सीबीआई ने दलाल सतपाल को क्लर्क संजीव के साथ सांठगांठ कर एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था।