फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Broke glass of the atm to withdraw cash in jalandhar punjab

टूटने लगा सब्र का बांध, नगदी निकालने की होड़ में तोड़े बैंक के शीशे

Wed, 16 Nov 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 16 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Broke glass of the atm to withdraw cash in jalandhar punjab
नगदी निकालने की होड़ में तोड़े बैंक के शीशे - फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी के बाद से बैंकों में भीड़ बढ़ने से लोगों की बैंक कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो रही है। ऐसे में कई बैंकों में लोग एक दूसरे के साथ धक्कामुक्की कर रहे हैं। डीसी दफ्तर के पास एक्सिस बैंक में बुधवार को रुपये निकलवाने पहुंचे लोगों ने बैंक के शीशे तोड़ डाले। इससे घबराए बैंक अधिकारियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। 
विज्ञापन


एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि एक्सिस बैंक के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। रुपये निकलवाने की होड़ से लोगों ने बैंक के शीशे तोड़ डाले। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की गई है कि वह अपने रुपये निकलवाने के लिए किसी से लड़ाई झगड़े न करें। 
विज्ञापन

 

पुलिस ने लोगों से की संयम बनाए रखने की अपील

Broke glass of the atm to withdraw cash in jalandhar punjab
नगदी निकालने की होड़ में तोड़े बैंक के शीशे - फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी के बाद बैंकों में तो लोगों की भीड़ है ही, वहीं इससे डाकघर भी अछूते नहीं रहे हैं। जालंधर के मुख्य डाकघर में भी बुधवार को नोट बदलवाने के लिए लंबी लाइनें लगी रही। लोग सुबह से ही डाकखाना के बाहर लाइन लगाए खड़े दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि सरकार 2 हजार के नोट थमा रही है, लेकिन यदि वह सामान लेने किसी दुकान पर जाते हैं तो दुकानदार 2 हजार के छुट्टे पैसे देने से इंकार कर देता है। इससे उनकी परेशानी और भी बढ़ रही है। 

 दूसरी ओर बैंक से रुपये निकलवाने गए एक बुजुर्ग को पैसे तो नहीं मिले, लेकिन उक्त बुजुर्ग ऑटो की चपेट में आने से अस्पताल जरूर पहुंच गया। घायल बुजुर्ग की पहचान एसके शर्मा के तौर पर हुई है। बुजुर्ग के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह बैंक से अपने पैसे निकलवाने जा रहे थे कि नामदेव चौक रोड पर अचानक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। ऑटो चालक ने ही उनको अस्पताल दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed