{"_id":"582c89b14f1c1b39298fe68d","slug":"broke-glass-of-the-atm-to-withdraw-cash-in-jalandhar-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टूटने लगा सब्र का बांध, नगदी निकालने की होड़ में तोड़े बैंक के शीशे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटने लगा सब्र का बांध, नगदी निकालने की होड़ में तोड़े बैंक के शीशे
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
नगदी निकालने की होड़ में तोड़े बैंक के शीशे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के बाद से बैंकों में भीड़ बढ़ने से लोगों की बैंक कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो रही है। ऐसे में कई बैंकों में लोग एक दूसरे के साथ धक्कामुक्की कर रहे हैं। डीसी दफ्तर के पास एक्सिस बैंक में बुधवार को रुपये निकलवाने पहुंचे लोगों ने बैंक के शीशे तोड़ डाले। इससे घबराए बैंक अधिकारियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।
एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि एक्सिस बैंक के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। रुपये निकलवाने की होड़ से लोगों ने बैंक के शीशे तोड़ डाले। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की गई है कि वह अपने रुपये निकलवाने के लिए किसी से लड़ाई झगड़े न करें।

पुलिस ने लोगों से की संयम बनाए रखने की अपील
नगदी निकालने की होड़ में तोड़े बैंक के शीशे
- फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी के बाद बैंकों में तो लोगों की भीड़ है ही, वहीं इससे डाकघर भी अछूते नहीं रहे हैं। जालंधर के मुख्य डाकघर में भी बुधवार को नोट बदलवाने के लिए लंबी लाइनें लगी रही। लोग सुबह से ही डाकखाना के बाहर लाइन लगाए खड़े दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि सरकार 2 हजार के नोट थमा रही है, लेकिन यदि वह सामान लेने किसी दुकान पर जाते हैं तो दुकानदार 2 हजार के छुट्टे पैसे देने से इंकार कर देता है। इससे उनकी परेशानी और भी बढ़ रही है।
दूसरी ओर बैंक से रुपये निकलवाने गए एक बुजुर्ग को पैसे तो नहीं मिले, लेकिन उक्त बुजुर्ग ऑटो की चपेट में आने से अस्पताल जरूर पहुंच गया। घायल बुजुर्ग की पहचान एसके शर्मा के तौर पर हुई है। बुजुर्ग के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह बैंक से अपने पैसे निकलवाने जा रहे थे कि नामदेव चौक रोड पर अचानक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। ऑटो चालक ने ही उनको अस्पताल दाखिल करवाया।