फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   British Deputy High Commissioner, Andrew Array in Punjab University

ब्रिटिश अधिकारी बोले कुछ भी पूछ लो, छात्र ने कहा- माल्या को वीजा कैसे मिला?

Fri, 12 Jan 2018 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Jan 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
British Deputy High Commissioner, Andrew Array in Punjab University
पीयू में लेक्चर डिलीवर करने पहुंचे ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिशनर एंड्रयू आयरे - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों से मुखातिब होने वीरवार को ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर एंड्रयू एरे आए थे। पहले उन्होंने अपने देश की नीति और शिक्षा व्यवस्था के बारे में बताया। जब बातचीत सेशन शुरू हुआ तो उन्होंने छात्रों से कहा कि आप कुछ भी पूछ सकते हैं।
विज्ञापन


इस पर एक छात्र ने विजय माल्या का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई एक देश में क्रप्ट हो जाए तो उसे दूसरे देश में वीजा कैसे मिल जाता है? इस सवाल के बाद फिजिक्स सेमिनार हाल में चल रहे कार्यक्रम के दौरान हंसी के ठहाके लगने लगे। ब्रिटिश अधिकारी ने भी हंसते हुए बात को टाला और कहा कि यह दो देशों की सरकारों के बीच का मामला है। उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


दोनों देशों के रिश्ते काफी पुराने 
दरअसल ब्रिटिश अधिकारी एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत स्टूडेंट्स से मिलने आए थे ताकि उन्हें यूके की शिक्षा प्रणाली के बारे समझा जा सकें। उन्होंने कहा कि ‘ब्रेकसिट’ के बाद इंडिया-यूके के संबंधों में कोई अंतर नहीं आया है। दोनों देशों के रिश्ते काफी पुराने हैं। उन्होंने यूके को आज भी शिक्षा के लिहाज से सबसे उम्दा देश बताया। उन्होंने यूके की कई यूनिवर्सिटी के बारे में छात्रों को बताया, जिनका एक्सचेंज प्रोग्राम भारत के विभिन्न संस्थानों के साथ चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेशन के दौरान पीयू के वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने भी ब्रिटिश अधिकारी को पीयू की तरफ से चल रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट डा. दीप्ति गुप्ता, फिजिक्स विभाग के चेयरमैन प्रो. नवदीप गोयल सहित पीयू के कई प्रोफेसर और छात्र मौजूद रहे।


इंटरनेशनल हॉस्टल भी गए एंड्रयू
ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर एंड्रयू एरे अपने पीयू के दौरे के दौरान इंटरनेशनल हॉस्टल भी गए। यहां उन्होंने पीयू में पढ़ने वाले विभिन्न देशों के स्टूडेंट्स के साथ मुलाकात की और उनके विचार जाने। इंटरनेशनल हॉस्टल में एंड्रयू का स्वागत भारतीय तौर तरीके के साथ किया गया, जिसकी उन्होंने सराहना की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed