{"_id":"572f9dce4f1c1b0b5c5cd618","slug":"bridge-of-1-25-crore-damage-due-to-pressure-of-heavy-truck-of-128-tire","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा करोड़ रुपये में बना पुल 128 टायर के ट्राले के दबाव से झुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा करोड़ रुपये में बना पुल 128 टायर के ट्राले के दबाव से झुका
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत
Updated Mon, 09 May 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
भारी ट्रक के दबाव में पुल क्षतिग्रस्त
- फोटो : amar ujala
यमुनानगर से मुंबई जा रहे 128 टायर वाले ट्राले के दबाव में गोहाना-खरखौदा रोड पर एक साल पहले सवा करोड़ की लागत से भालौठ ब्रांच पर बना पुल झुक गया। पुल के झुकने से जहां ट्राला पुल के बीचोबीच फंस गया, वहीं गोहाना से खरखौदा जाने का मार्ग बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि पुल की क्षमता 110 टन भार सहने की थी, जबकि ट्राले का माल सहित वहन 200 टन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐस में एसएसआरडीसी के अधिकारी संबंधित कंपनी व ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाने की बात कह रहे हैं। पुल झुकने से वाहन अप्रोच रास्तों से गुजर रहे हैं। पुल गांव भैंसवाल कलां से महज पांच किलोमीटर दूर है। हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन यानी एचएसआरडीसी ने एक साल पहले 1 करोड़ 15 लाख की लागत से पुल बनाकर तैयार किया था।
विज्ञापन
ट्राला चालक संजय ने बताया कि वह यमुनानगर से भारी मशीन 128 वाले ट्राले में लोड करके मुंबई के लिए चला था। मुख्य मार्ग की बजाए उन रास्तों से गुजर रहा था, जहां वाहनों की भीड़ कम रहती है। भालौठ ब्रांच के पुल के ऊपर से ट्राला गुजरने लगा तो पुल झुक गया। गनीमत यह रही कि पुल पानी में नहीं बहा, नहीं तो ट्राला भालौठ ब्रांच के अंदर पलट सकता था।
विज्ञापन
जगबीर काजला, एक्सईएन एचएसआईडीसी ने बताया कि पुल सवा करोड़ में बनकर तैयार हुआ था, जिसकी क्षमता 110 टन है। जबकि ट्राले का भार 200 टन के करीब है। ऐसे में पुल का झुकना लाजमी है। पूरे मामले के बारे में आला अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। इसके बाद संबंधित ट्राला चालक और कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया जा सकता है।