फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bride gave birth to a baby girl in Haryana's Ambala

अंबालाः शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने बच्ची को दिया जन्म, थाने तक पहुंचा विवाद

Tue, 18 Feb 2020 01:45 AM IST
ajay kumar राकेश बनवाल, अंबाला सिटी(हरियाणा)
राकेश बनवाल, अंबाला सिटी(हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bride gave birth to a baby girl in Haryana's Ambala
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

सुहागरात के अगले दिन दुल्हन अस्पताल पहुंच गई। यहां आकर उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। चौंकिए मत। यह कोई कहानी नहीं बल्कि एक दम सच है, मामला यही नहीं थमा और विवाद महिला थाने तक पहुंच गया। अब पुलिस पड़ताल में ही यह पता चल पाएगा कि इस बच्ची का असली पिता कौन है?

विज्ञापन


दरअसल हुआ यूं कि अंबाला शहर के एक एरिया से एक क्षेत्र में रहने वाली युवती की 15 फरवरी को अंबाला शहर से सटे एक गांव के रहने वाले युवक से शादी हुई। 16 फरवरी को दोनों का रिसेप्शन भी हुआ। इसी रात दुल्हन के रक्तस्राव शुरू हो गया। इसके बाद दूल्हे की मां अपनी बहू को लेकर जैन कॉलेज रोड स्थित एक अस्पताल में पहुंची। यहां भी डॉक्टर को कुछ समझ नहीं आया। डॉक्टर ने महिला को जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया। जहां महिला को प्रसूता विभाग में ले जाकर जांच की तो पता चला कि दूल्हन करीब साढ़े 8 माह की गर्भवती है और उसकी आज ही डिलीवरी होनी है।
विज्ञापन


जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, अंबाला शहर के एक एरिया में रहने वाली 29 साल की युवती की अप्रैल 2018 में पास ही के गांव में रहने वाले युवक से सगाई तय हो गई थी। सगाई के समय युवती पूरी तरह से स्वस्थ थी। लड़के के पिता के अनुसार शादी 15 फरवरी को तय हुई थी। इस दौरान तक उनके लड़के के पास न तो अपनी होने वाली पत्नी का मोबाइल नंबर था न ही उससे किसी भी तरह से मिलना जुलना।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी वाले दिन जब दुल्हन शादी के लिबास में आई तब भी दूल्हे पक्ष को कुछ शक हुआ लेकिन लड़की पक्ष ने कहा कि थाइराइड हो गया है। इसी कारण पेट निकला हुआ लग रहा है। 16 को रिसेप्शन के दिन लड़के के पिता ने फिर यही सवाल लड़की वालों ने किया लेकिन फिर उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि थाइराइड के चलते ऐसा लग रहा है।

17 को शुरू हुई रक्तस्राव तो खुली पोल
17 फरवरी की सुबह दूल्हन को रक्तस्राव शुरू हो गया। दूल्हे की मां ने लड़की के परिजनों से बातचीत करनी चाहिए। फोन लड़की की बहन ने उठाया। दूल्हे की मां ने जब दुल्हन की बहन से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि मासिक धर्म के चलते ऐसा हो गया होगा। लेकिन दूल्हे की मां को शक हुआ कि मासिक धर्म की बात तो 10 दिन पहले ही उन्हें शादी के दिन कही थी। इसी शक पर दूल्हे की मां बहू को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंची। वहां से उसे नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां शाम करीब 4 बजे दुल्हन ने सामान्य प्रसव पीड़ा के बाद स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। 

पहले भी अंबाला में हो चुकी है घटना
इससे पहले भी अंबाला में ऐसी घटना हो चुकी है। लड़के को शादी के 17वें दिन पता चला कि उसकी पत्नी 7 सप्ताह की गर्भवती है। दरअसल इस मामले में लड़की को सुहागरात वाले दिन ही उल्टियां लग गई थी। दूल्हन ने यह कहकर संबंध बनाने से इंकार कर दिया था कि इसके लिए अभी वह तैयार नहीं है। लेकिन जब दूल्हे ने कुल्लू-मनाली हनीमून पर जाने की प्लानिंग की और दुल्हन को उल्टियां नहीं रूकी तो अस्पताल ले जाया गया।

जहां जांच में पूरे मामले की पोल खुली थी। युवक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। 13 नवंबर 2019 को इस मामले में युवक की याचिका पर फैमिली कोर्ट ने इस शादी को अमान्य करार दे दिया था। 

अस्पताल से रूक्का आया है। दुल्हन ने शाम के समय स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया। जांच के बाद ही इस मामले में कोई भी आगामी कार्रवाई की जाएगी। - सुनीता ढाका, महिला थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed