फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bride and Her Kin Reached SP Office To Given Complaint Against Groom and her Family Members

दुल्हन करती रही इंतजार...नहीं पहुंची बरात, अब देश-विदेश से आ रहे शादी के प्रस्ताव

Tue, 22 Dec 2020 12:25 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Dec 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bride and Her Kin Reached SP Office To Given Complaint Against Groom and her Family Members
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के लिये सज संवरकर बैठी दुल्हन और परिजन पूरी रात इंतजार करते रहे लेकिन जब बरात नहीं पहुंची तो सदमे में दुल्हन बेहोश हो गई। आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाकर दवा दिलाई गई। सदमे से उबरी दुल्हन और परिजन सोमवार की सुबह एसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने दहेज लोभी दूल्हे और परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। मामला हरियाणा के करनाल का है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर दहेज के लिए बरात नहीं आने की खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को देश-विदेश से लड़की की शादी के लिए प्रस्ताव आये। जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर हनुमान कॉलोनी निवासी एक लड़की का निकाह शहर की विकास कॉलोनी निवासी एक लड़के के साथ तय हुआ था। इस रिश्तों को लेकर दोनों परिवारों में पिछले एक साल से बात चल रही थी। 
विज्ञापन



तीन महीने पहले ही उनका रिश्ता पक्का हुआ था और 20 दिसंबर को निकाह तय था। लड़की पक्ष के लोग सुबह से बरात की तैयारियों में लगे हुए थे। दुल्हन भी शादी के सपने संजोए हुए थी लेकिन बरात न आने से उसके सपनों पर पानी फिर गया। देर रात तक परिजन बरात का इंतजार करते रहे। इस दौरान लड़की पक्ष के लोग फोन करते रहे लेकिन लड़के और उसके पिता का फोन लगातार बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं लड़के के बड़े भाई और मां ने भी फोन नहीं उठाया। फिर उन्हें बताया गया कि लड़का क्रेटा कार और पांच लाख रुपये मांग रहा है जबकि लड़की के पिता ने ऑल्टो कार देनी थी। मामले में एसपी गंगाराम पूनिया ने लड़की और उसके परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। दूसरी ओर दहेज के लिए बरात नहीं आने की खबर प्रकाशित होने के बाद लड़की के लिए शादी के प्रस्ताव देश-विदेश से आ रहे हैं। लोगों ने भी मामले में दहेज जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed