फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brick kiln wall collapses in rain, three children killed, one injured

Chandigarh News: बारिश में गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, तीन बच्चों की माैत, एक घायल

Thu, 05 Sep 2024 06:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln wall collapses in rain, three children killed, one injured
पंचकूला/रायपुररानी। मूसलाधार बारिश के बीच बुधवार सुबह रायपुररानी ब्लॉक के गांव जासपुर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई। मृतकों की पहचान राफिया (6), जीशान (2) और ईशान (5) के रूप में हुई। राफिया और जीशान की मौत माैके पर ही हो गई जबकि ईशान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घायल बच्ची की पहचान साइना पुत्री नवाब के रूप में हुई है। उसे मामूली चोटें आईं हैं। उसका इलाज रायपुररानी के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। मृतक बच्चों के परिजन उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के रहने वाले हैं। परिजनों के मुताबिक, हादसा खेलते समय हुआ इसलिए वह किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। चारों बच्चे कमला ईंट भट्ठे के पास बने शेड में अंदर खेल रहे थे तभी अचानक शेड के नजदीक स्थित दीवार भरभराकर बच्चों पर गिर गई। दीवार गिरते ही चारों बच्चे उसके नीचे दब गए। घटना के बाद भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। ईंट भट्ठे के मजदूरों ने तुरंत बच्चों को रायपुररानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची और बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने देर शाम तीनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल से कमला भट्ठा में काम कर रहा था परिवार
रायपुररानी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजन जिला अलीगढ़ (यूपी) के पटवारी नगला गांव के रहने वाले हैं। 15 साल से कमला भट्ठे में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को सुबह करीब 10:30 बजे अस्पताल प्रबंधन ने दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि हादसा अचानक हुआ और मृतकों का परिवार किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed