{"_id":"61b5af49a8b2145aa3290875","slug":"bravehearts-bike-rally-to-commemorate-india-historic-victory-in-1971-war-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: 1971 की ऐतिहासिक जीत पर ब्रेवहार्ट्स बाइक रैली का आयोजन, 500 सवार लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: 1971 की ऐतिहासिक जीत पर ब्रेवहार्ट्स बाइक रैली का आयोजन, 500 सवार लेंगे हिस्सा
Sun, 12 Dec 2021 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:44 PM IST
सार
सेवानिवृत्त कर्नल आरपीएस बराड़ ने कहा कि हम युद्ध के वीरों और शहीद नायकों को सम्मानित करने के लिए 1971 के युद्ध की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ बाइक रैली का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में रविवार को 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में 'ब्रेवहार्ट्स बाइक रैली' का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्नल आरपीएस बराड़ ने कहा कि हम युद्ध के वीरों और शहीद नायकों को सम्मानित करने के लिए 1971 के युद्ध की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ क्लब के बाहर रविवार सुबह पंजाब के विभिन्न हिस्सों से सिख रेजिमेंट के वर्तमान अधिकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी मोटरसाइकिल के साथ पहुंचे। आर्मी परिवार के साथ उनके बच्चे भी मोटरसाइकिल रैली का हिस्सा बनने पहुंचे। चंडीगढ़ मिलिट्री फेस्टिवल के दूसरे दिन 71 ऑपरेशन्स की गोल्डन जुबली के जश्न में चंडीगढ़ क्लब से मोहाली अम्ब साहिब गुरुद्वारा तक बाइक रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
ऑर्गनाइजिंग कमेटी की ओर से सुबह साढ़े 9 बजे जय हिंद और वन्दे मातरम के नारों की गूंज और जोश के साथ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में करीब 570 बाइकर्स पहुंचे, जिसमें कुछ ट्राइसिटी के आम लोग भी थे। रैली में आर्मी परिवार की करीब 15 महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन