फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brain mapping will tell Honeypreet's lies in mind

ब्रेन मैपिंग बताएगी हनीप्रीत के दिमाग में चल रहा झूठ, बैंक खाते भी खंगालेगी एसआईटी

Sun, 08 Oct 2017 09:04 AM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
Brain mapping will tell Honeypreet's lies in mind
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
गुरमीत राम रहीम की खास राजदार हनीप्रीत के दिमाग में चल रहे झूठ का पर्दाफाश करने की तैयारी हरियाणा पुलिस ने कर ली है। दो दिन के पुलिस रिमांड में जांच टीम के सवालों से कन्नी काटने वाली हनीप्रीत के दिमाग में चल रहे झूठ का पता ब्रेन मैपिंग से लगाया जाएगा। पहले एसआईटी अदालत से पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत लेगी, उसके बाद भी हनीप्रीत के काबू न आने पर ब्रेन मैपिंग कराई जाएगी। चूंकि, पुलिस अब तक यह भांप चुकी है कि हनीप्रीत नारको टेस्ट के लिए तैयार नहीं भी हो सकती है।
विज्ञापन


वह अपने वकील के बजाए रास्ते से फिलहाल नहीं भटक रही। अगर नारको टेस्ट के लिए वह तैयार नहीं होती है तो भी कानूनी तौर पर यह उसके खिलाफ ही जाएगा। जितने झूठ हनीप्रीत पुलिस पूछताछ में बोलेगी, उतनी ही उसकी कानूनी दिक्कतें बढ़ती जाएंगी। चूंकि, पुलिस ने उसके झूठ का पूरा पुलिंदा तैयार कर अगली पेशी में कोर्ट में प्रस्तुत करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके आधार पर ही और पुलिस रिमांड लिया जाएगा। हनीप्रीत जिस तरह से हर सवाल पर झूठ दर झूठ बोलकर गुमराह कर रही है, उसके बाद पुलिस ने पूछताछ और सच जानने की अत्याधुनिक तकनीकों का सहारा लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


राम रहीम की मुंहबोली बेटी जांच के दौरान इतना शातिरपन दिखाएगी, पुलिस को भी इसका अंदाजा नहीं था। अभी तक उसने अपने सीने में दफन डेरे का एक भी गहरा राज नहीं उगला है। डेरे की रहस्यमयी दुनिया उजागर किए बिना पुलिस की पूछताछ पूरी नहीं हो सकती, इसलिए हनीप्रीत के झूठ को पकड़ने के लिए पहले पॉलीग्राफी और बाद में ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराया जाएगा। इसके साथ ही एसआईटी हनीप्रीत के बैंक खाते भी खंगालेगी। उसमें यह पता लगाया जाएगा कि हनीप्रीत ने डेरे के दम पर कितनी संपत्ति अर्जित की है, उसकी आय के स्रोत क्या थे। उसके बाद आगामी कार्रवाई का निर्णय जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेन मैपिंग से ऐसे जाना जाता है सच

Brain mapping will tell Honeypreet's lies in mind
Honeypreet Insan Arrest
पूछताछ में गुमराह कर रही हनीप्रीत : चावला
पंचकूला पुलिस आयुक्त एएस चावला ने कहा कि हनीप्रीत अब तक की पूछताछ में अनेकों झूठ बोल चुकी है। सच सामने लाने के लिए अत्याधुनिक जांच तकनीकों की मदद ली जाएगी।

दो दिन से ठीक से नहीं खाया खाना
ऐशो आराम की जिंदगी जीने वाली हनीप्रीत की रातें हवालात में बड़ी मुश्किल से कट रही हैं। उसने दो दिन से ठीक से खाना नहीं खाया है। माइग्रेन की दिक्कत वह बार-बार बता रही है। दवाओं की किट उसने अपने साथ ही रखी है। उसे कैप पहनने का शौक है, इसलिए सफेद रंग की टोपी भी हवालात में साथ है।

ब्रेन मैपिंग से ऐसे जाना जाता है सच
ब्रेन मैपिंग तंत्रिका विज्ञान की मदद से तैयार की गई तकनीक है। इसमें मस्तिष्क की अलग-अलग तस्वीरों के आधार पर सच और झूठ का फैसला किया जाता है। सभी प्रकार की न्यूरो इमेजिंग ब्रेन मैपिंग का हिस्सा हैं। ब्रेन मैपिंग में डाटा प्रोसेसिंग या एनालिसिस जैसे मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों के व्यवहार का खाका खींचा जाता है। यह तकनीक लगातार विकसित हो रही है और इस पर विश्वास भी किया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed