फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brain mapping caught the lie... PU professor arrested after four years for murdering his wife

Chandigarh News: ब्रेन मैपिंग में पकड़ा झूठ...पत्नी की हत्या में चार साल बाद पीयू प्रोफेसर गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2025 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Brain mapping caught the lie... PU professor arrested after four years for murdering his wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पीयू में 59 वर्षीय पत्नी की हत्या के चार साल पुराने मामले में ब्रेन मैपिंग ने झूठ पकड़े जाने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह प्रोफेसर भारत भूषण गोयल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
घटना के समय प्रोफेसर यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बिजनेस (यूबीएस) में कार्यरत थे। यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें पांच साल की एक्सटेंशन मिल गई थी। मौजूदा समय में प्रोफेसर यूनिवर्सिटी में नियमित कक्षाएं ले रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलरूप रूप से बठिंडा के रहने वाले प्रोफेसर का ब्रेन मैपिंग (बीईओएस) टेस्ट सीधे तौर पर हत्या से जुड़ता पाया गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तारी की गई। प्रारंभिक जांच में प्रोफेसर ने दावा किया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति जाली काटकर घर में घुसा और पत्नी की हत्या कर भाग गया लेकिन सीएफएसएल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जाली बाहर नहीं, अंदर से बाहर की ओर काटी गई थी। इससे प्रोफेसर का बयान संदिग्ध हो गया था। इतना ही नहीं, घटना की जानकारी भी पुलिस को अस्पताल से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed