फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brahmin Khap said Society will go with the party giving more seats

अधिक सीटें देने वाले दल के साथ जाएगा समाज : ब्राह्मण खाप

Mon, 20 Nov 2023 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Brahmin Khap said Society will go with the party giving more seats
एलान, ब्राह्मण समाज ने नहीं दिया हुड्डा को समर्थन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ब्राह्मण खाप हरियाणा ने दावा किया कि ब्राह्मण समाज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कोई समर्थन नहीं दिया है, समाज उसी दल के साथ जाएगा तो लोकसभा और विधानसभा में अधिक से अधिक टिकटें देगा। राजनीति में उचित भागीदारी के लिए समाज अपना संघर्ष जारी रखेगा। रविवार को यहां प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ब्राह्मण समाज के समर्थन देने की बात कही जा रही है, लेकिन जिन लोगों की उपस्थिति दिखाई गई है, उन्होंने समाज के नाते ज्वाइन नहीं किया, यह कुछ लोगों का निजी राजनीतिक फैसला था। अशोक शर्मा ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ब्राह्मण को उपमुख्यमंत्री बनाने की बात न कर यह एलान करें कि कांग्रेस ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव की समीक्षा भी की जाएगी कि उस समय कांग्रेस, भाजपा, आईएनएलडी, जेजेपी और आम आदमी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों ने ब्राह्मण समाज को कितनी सीटों पर टिकट दी थी और किस राजनीतिक दल ने ब्राह्मण समाज से राज्यसभा के लिए कितने प्रत्याशी दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ब्राह्मण रेजिमेंट का गठन किया जाए और ईपीबीजी के तहत चयनित उम्मीदवारों को जल्द ज्वाइन कराया जाए। उन्होंने मांग की कि ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)का वर्गीकरण करके ग्रुप ए व ग्रुप बी बनाया जाए और ब्राह्मण समाज को ग्रुप ए में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed