{"_id":"6928abc4614ec3b3e2063ea5","slug":"brahmanishtha-sadgurus-have-given-a-new-direction-to-the-era-by-holding-the-reins-of-society-sadhvi-shreya-bharti-chandigarh-news-c-16-pkl1079-882683-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मनिष्ठ सदगुरुओं ने समाज की डोर थाम युग को नई दिशा दी: साध्वी श्रेया भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मनिष्ठ सदगुरुओं ने समाज की डोर थाम युग को नई दिशा दी: साध्वी श्रेया भारती
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान और श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित सात दिवसीय कथा में साध्वी श्रेया भारती प्रवचन कर रही हैं। कथा के पांचवें दिन साध्वी श्रेया भारती भगवान श्रीराम के कांतिकारी रूप पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि राम जी मुनियों की हड्डियों का ढेर देख प्रण करते हैं कि वे पृथ्वी को राक्षसों से विहीन करेंगे। साध्वी ने कहा कि जब-जब भी महान विभूतियां इस धरा पर आती है तो वो प्रण लेती है। समाज को सुंदर बनाने का।
ऐसा ही प्रण गुरुदेव आशुतोष महाराज महाराज जी ने भी लिया। समाज को बदलने, उसे सुधारने और उसके निर्माण का। उन्हाेंने कहा कि महाराज जी ने भटके हुए युवाओं को सही मार्ग दिखाया। जब जब भी संसार रूढ़िवादी, अंधविश्वासों के अंधकार से ग्रस्त हुआ, तब-तब तत्ववेत्ता ब्रह्मनिष्ठ सद्गुरुओं ने समाज की डोर को थामा है। उन्होंने युग को नई दिशा दी है।
विज्ञापन
कथा व्यास ने अपील की कि नशे की इतनी बड़ी समस्या से हम सभी को मिलकर लड़ना होगा। नशा से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर संस्कार विहीन व चरित्रहीन हो रही है। इसके लिए हमें अध्यात्म को साथ लेना होगा।
श्री राम कथा के पांचवें दिन का शुभारंभ सांसद मनीष तिवारी, मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद, पूर्व मेयर अरुण सूद, पंजाब के मंत्री और आप पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, पंजाब के टूरिज्म और कल्चर के सलाहकार दीपक बाली ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया।