{"_id":"65c0e33b2d9611354b0fec1a","slug":"bpl-card-holders-will-also-be-able-to-take-sunflower-oil-from-april-1-deputy-cm-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-345038-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से बीपीएल कार्ड धारक सूरजमुखी का तेल भी ले सकेंगे : डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से बीपीएल कार्ड धारक सूरजमुखी का तेल भी ले सकेंगे : डिप्टी सीएम
विज्ञापन
बीपीएल की लिस्ट में करीब 57 लाख नए लाभार्थी जुड़े, बकाया राशन भी मिलेगा
चंडीगढ़। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की कि एक अप्रैल 2024 से प्रदेश के बीपीएल कार्ड धारकों को डिमांड पर सूरजमुखी का तेल भी उपलब्ध करवाया जाएगा। पात्र लोगों की मर्जी होगी कि वे सरसों का तेल लेना चाहते हैं या सूरजमुखी का। उन्होंने कहा कि बीपीएल के लिए 1.20 लाख वार्षिक आय से 1.80 लाख करने से करीब 57 लाख नए लाभार्थी बीपीएल के दायरे में आए हैं।
चौटाला ने कहा कि दिसंबर 2022 में जब लिमिट को रिवाइज करने का काम किया, तब से पहले बीपीएल कार्ड की संख्या 26, 94, 484 और लाभार्थियों की संख्या 01,22,12,778 थी। अब लिमिट रिवाइज के बाद जनवरी 2024 में 44,86,954 बीपीएल कार्ड और 01,79,44,045 लाभार्थियों की संख्या पहुंच गई है।
बीपीएल कार्ड धारकों को बकाया राशन भी मिलेगा
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बीपीएल लिस्ट में 57 लाख नए लाभार्थी जुड़ने से कुछ लाभार्थियों को राशन नहीं मिला था। नए लाभार्थियों को मिलने वाले राशन के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था, जिसकी अब अनुमति मिल गई है और बकाया राशन का भी जल्द ही वितरण कर दिया जाएगा। राज्य सरकार केंद्र की एजेंसियों से गेंहू और गन्ना मीलों से चीनी खरीदेगी। वहीं, लोगों की मांग के अनुसार, सरकार ने निर्णय लिया है कि अब बीपीएल के लाभार्थियों को सरसों का तेल ही दिया जाएगा, न कि उनके खाते में पैसे भेजे जाएंगे।