{"_id":"7f36ca93798abcc28b95d27e435b32cc","slug":"bpl-card-application-by-june-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल कार्ड के लिए 20 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल कार्ड के लिए 20 जून तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 10 Jun 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार की हिदायतों के मुताबिक प्रशासन की ओर से 20 जून तक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पात्र परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाने के लिए दस्तावेजों सहित आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि बीपीएल सूची में नाम शामिल करने की दिशा में ग्रामीण क्षेत्र के पात्र अपना आवेदन संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में, जबकि नगर निगम क्षेत्र के पात्र कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम कार्यालय में जमा करवा सकता है।
विज्ञापन
20 से 30 जून के दौरान दस्तावेजों की जांच के बाद एक जुलाई को उपमंडल अधिकारी कार्यालय पंचकूला एवं कालका में बीपीएल की सूची जमा करवाई जाएगी।