{"_id":"6ab985ff8d940beac7070f1b","slug":"bpcl-won-2-1-and-roundglass-mohali-defeated-fci-3-1-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1135005-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बीपीसीएल ने 2-1 और राउंड ग्लास मोहाली ने एफसीआई को 3-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बीपीसीएल ने 2-1 और राउंड ग्लास मोहाली ने एफसीआई को 3-1 से हराया
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में चल रहे मोहाली गोल्ड कप-2026 सीनियर पुरुष ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पूल-ए में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एजी क्लब को 2-1 से शिकस्त दी, जबकि पूल-बी के मुकाबले में राउंड ग्लास मोहाली ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) को 3-1 से मात दी।
बीपीसीएल ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। तीसरे मिनट में जर्सी नंबर-9 सुदीप चिरमाको ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। एजी क्लब ने 49वें मिनट में जर्सी नंबर-10 रमन के गोल से स्कोर बराबर किया। इसके दो मिनट बाद 51वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर अनमोल एक्का ने गोल दागकर बीपीसीएल को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद एजी क्लब वापसी नहीं कर सका।
दूसरे मुकाबले में राउंड ग्लास मोहाली ने दमदार खेल दिखाया। छठे मिनट में जसकरण सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर बढ़त बनाई। एफसीआई के नवराज सिंह ने 15वें मिनट में स्कोर 1-1 किया। 20वें मिनट में जोबनप्रीत सिंह ने फील्ड गोल कर राउंड ग्लास को फिर आगे कर दिया। 55वें मिनट में जसकरण सिंह ने अपना दूसरा गोल कर टीम की 3-1 से जीत पक्की कर दी।
विज्ञापन
जसकरण का डबल धमाल
राउंड ग्लास मोहाली की जीत में जसकरण सिंह सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने छठे और 55वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर गोल दागे। वहीं जोबनप्रीत सिंह ने 20वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम की बढ़त मजबूत की।