फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boys forcebly entered in atm for money withdrawal in karnal, people embarrassed in line

ATM से पैसे निकालने को युवकों ने अपनाया ऐसा फंडा, खूब बवाल कटा

Mon, 28 Nov 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 28 Nov 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
boys forcebly entered in atm for money withdrawal in karnal, people embarrassed in line
atm
नोटबंदी के बाद एटीएम से पैसा निकलवाने के लिए लोग नए नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक तरीका युवकों ने अपनाया तो जमकर हंगामा हुआ। मामला हरियाणा के करनाल का है। बस स्टैंड के नजदीक बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम पर शनिवार दो युवक खुद को कंपनी के इंजीनियर बताकर अंदर घुस गए।
विज्ञापन


इसके बाद युवकों ने कहा कि मशीन का सर्वर डाउन गया है और दो घंटे के बाद आना। युवकों की हरकतों पर लाइन में लगे लोगों को शक हुआ तो उन्होंने युवकों से आईडी मांगी। आईडी नहीं दिखाने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। विरोध को देखते हुए युवक मौके से भाग गए और कुछ देर बाद दोनों युवक लाठी और डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को ललकार दिया।
विज्ञापन


स्थिति तनावपूर्ण होते हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। उपभोक्ताओं ने शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। वहीं, पूरी घटना एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्जनों की संख्या में रखे थे एटीएम कार्ड

boys forcebly entered in atm for money withdrawal in karnal, people embarrassed in line
एटीएम पर कतार - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि युवकों के पास दर्जनों की संख्या में एटीएम कार्ड थे। इतनी संख्या में एटीएम कार्ड देखने के बाद भीड़ को शक हुआ कि वे युवक पैसे निकलवाने आए हैं और झूठ बोल रहे हैं।

इस पर उपभोक्ताओं ने युवकों से उनकी आईडी मांगी। इस पर युवक उखड़ गए, आरोप है कि युवकों ने गार्ड से चाबी लेकर एटीएम का लाक खोलकर उसका नेटवर्क की तार काट दी, बाद में विरोध होने पर वहां से भाग गए।

बाद में कुछ ही देर में दोनों युवक लाठी और डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को ललकार दिया। वहीं, सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक मौके से फरार हो गए।

एक घंटे तक परेशान रहे लोग

boys forcebly entered in atm for money withdrawal in karnal, people embarrassed in line
एटीएम के बाहर लगी लोगों की कतार। - फोटो : अमर उजाला
युवकों द्वारा तार काटने के बाद और पुलिस के पहुंचने के बाद बैंक कर्मी ने एटीएम की तार लगाई और इसके बाद ही पैसे निकल सके। इससे पहले एक घंटे तक एटीएम बूथ पर हंगामे की स्थिति के कारण लोग पैसे नहीं निकाल सके? लाइनों में लगे संजय लोहट, अमित, पंकज सहित अन्य लोगों का आरोप है कि दोनों युवक एटीएम से छेड़छाड़ की थी, वे किसी वारदात को भी अंजाम दे सकते थे।

वहीं, एटीएम पर पैसे निकलवाने आए संग्राम वासी सालवन, संजय कुमार वासी शामगढ, संजय लोहट, अश्विनी नरवाल वासी नरूखेड़ी ने सिविल लाइन थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी कि दो युवकों ने एटीएम मशीन की तारों को निकाल दिया, जोकि किसी भी घटना को अंजाम दे सकते थे। शिकायत में आरोप लगाया कि यह एक बहुत बड़ा गिरोह है, जोकि गार्डों की मिलीभगत से काम कर रहा है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की गहनता से जांच की अपील की है।

सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने भेजा था कैश निकलवाने

boys forcebly entered in atm for money withdrawal in karnal, people embarrassed in line
एटीएम के बाहर कतार में लगे लोग
एटीएम बूथ में तैनात गार्ड अमित ने बताया कि दोनों युवक उसकी सिक्योरिटी कंपनी में ही गार्ड हैं। जोकि बस स्टैंड के अंदर स्थित एटीएम बूथ पर तैनात हैं। दोनों को उनकी कंपनी के सुपरवाइजर पवन ने कैश निकलवाने के लिए भेजा था।

इसलिए दोनों युवक एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए आए थे। जब सिक्योरिटी सुपरवाइजर पवन से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि उसने किसी को नहीं भेजा है। अगर एटीएम की सुरक्षा में कोई छेड़छाड़ करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बैंक एटीएम गार्ड के खिलाफ कई लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।  
- मनोज कुमार, थाना प्रभारी थाना सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed