फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boys and girls used to roam on deserted streets at night, used to snatch at knifepoint, arrested

Chandigarh News: रात को सुनसान सड़कों पर घूमते थे लड़का-लड़की, चाकू दिखा करते थे झपटमारी, गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 06:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Boys and girls used to roam on deserted streets at night, used to snatch at knifepoint, arrested
चंडीगढ़। एक लड़का और एक लड़की को पुलिस ने झपटमारी के केस में गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी अभी पहुंच से बाहर है। यह लड़की की आड़ में रात को सड़कों पर घूमते थे ताकि इन पर किसी को शक न हो। सुनसान जगह या जंगल इलाके में अकेले जा रहे व्यक्ति को चाकू दिखाकर झपटमारी करते थे। दोनों ही नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले यह नशे के लिए अपने घर से ही पैसे उठाते थे, लेकिन बाद में इन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अभी इनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों की पहचान धनास के स्मॉल फ्लैट में रहने वाले अभिषेक (24 साल) और सिमरन (19 साल) के रूप में हुई है। आरोपी लूटपाट करने के बाद वहीं आसपास किसी पार्क में बैठ जाते थे। लड़की साथ होने के कारण किसी को इन पर शक नहीं होता था। छीनी गई चीजों को वही पार्क में छुपा देते थे। बाद में सामान को लेकर वहां से निकलते थे।
विज्ञापन

यह था मामला
चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर-36 पुलिस थाने में एक कालू नाम के युवक ने शिकायत दी थी कि वह 3 जुलाई को काम से लौटकर आ रहा था। जब वह सेक्टर- 53 की स्लिप रोड पर पहुंचा तो दो युवक और एक लड़की अचानक से जंगल में से निकाल कर आए और उसे रोक लिया। रोकने के बाद चाकू दिखाकर उससे उसका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया था। पुलिस ने इसकी शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309 (4) और 317 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों की पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed