{"_id":"586e161a4f1c1bdd69159823","slug":"boy-found-bag-full-of-money-on-road-and-returned-it-to-old-lady","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक को सड़क पर मिला पैसों से भरा बैग, जानिए उसने क्या किया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को सड़क पर मिला पैसों से भरा बैग, जानिए उसने क्या किया?
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Fri, 06 Jan 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
पैसों से भरा बैग मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक को सड़क पर पैसों से भरा हुआ एक बैग पड़ा मिला। फिर उसने उस बैग के साथ वो काम किया, जानकर आपको गर्व होगा। मामला हरियाणा के भिवानी का है। युवक ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग जिसका था उसे लौटा दिया।
हुआ यूं कि एक बुजुर्ग महिला का रुपयों से भरा बैग हांसी में सड़क किनारे गिर गया। बैग में 16 हजार की नगदी, बैंक की कॉपी, कैंटीन के कागजात व अन्य जरूरी कागजात थे। बैग सामान्य अस्पताल के चिकित्सक के परिजन को मिला।
बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में पर्स लौटाया गया। अस्पताल चौकी के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि डॉ. खटक के परिजन रवि को रुपयों से भरा बैग मिला था। जांच के बाद बुजुर्ग महिला को बैग लौटा दिया है।

महिला और युवक दोनों ने बताई कहानी
पैसों से भरा बैग मिला
हांसी निवासी किताबो देवी ने बताया कि वह बैंक गई थी, जहां से उसने रुपये निकलवाये। रुपये निकलवाने के बाद उसने फौजी कैंटीन से सामान खरीदा और वापस जाते समय रास्ते में उसका बैग गिर गया। जिसमें 16 हजार की नगदी व अन्य जरूरी कागजात थे।
रोहतक के गांव चुलियाणा निवासी युवक रवि ने बुजुर्ग महिला को बैग लौटाते हुए बताया कि वे हांसी किसी कार्य से गए थे और सड़क से पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान वह बैग मिला। हमने बैग खोला तो उसमें नगदी व कागजात थे।
उनके रिश्तेदार भिवानी सामान्य अस्पताल में कार्यरत है। वे यहां आ गए। बैग में रखे कागजात के आधार पर बैग मालिक से संपर्क किया। जिसके बाद बुजुर्ग महिला किताबो देवी आज सामान्य अस्पताल भिवानी में आई। उन्हें बैग लौटा दिया गया।