{"_id":"5784c6ef4f1c1b0f7a13e127","slug":"boy-floated-in-river-with-grand-mothers-ashes-boy-floated-in-river-with-ashes-boy-drowned-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थियां दरिया में बहाने गया नाती, पानी के साथ ही ले गई नानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थियां दरिया में बहाने गया नाती, पानी के साथ ही ले गई नानी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में नानी की अस्थियों के साथ बह गया दोहता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं क्लास का छात्र शुभम अपनी नानी की अस्थियों को बहाने जैसे ही दरिया में उतरा तो पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना, जगराओ के गांव गोरसीया मक्खन के बीच से गुजरते सतलुज दरिया में हुई। शुभम का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ।
गांव जंडाली के रहने वाले 17 वर्षीय शुभम की तलवंडी में रहती नानी बिमला रानी की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। सोमवार दोपहर शुभम अपने मामा जगदीप सिंह के साथ नानी की अस्थियां लेकर सतलुज दरिया में विसर्जित करने गया था। मामा कुछ दूर तक गए तो शुभम दरिया में उतर गया।
चंद मिनट बाद जब वो वापस आए तो शुभम पानी के तेज बहाव के बीच बह गया था। जगदीप के शोर मचाने पर गांव के गुरुद्वारा साहिब में अनाउसमेंट करवाई गई तो कई तैराक युवक नहर पर आए और दरिया में छलांग लगा दी। सिंधवा बेट पुलिस को भी सूचित किया गया तो वहां से भी मुलाजिम मौके पर पहुंचे।