फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boxers showed their strength in Khelo India, won gold and bronze medals

खेलो इंडिया में मुक्केबाजों ने दिखाया दम, जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

Fri, 29 Apr 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Boxers showed their strength in Khelo India, won gold and bronze medals
चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पांचवें दिन भी शहर के खिलाड़ियों का मेडल जीतने का सिलसिला जारी रहा। गेम्स जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरु में खेले जा रहे हैं। मुक्केबाजी में 92 प्लस किलो भार वर्ग में सावन गिल ने पुरुष और कोमल ने 81 किलो भार वर्ग में महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अक्षय ने 75 किलो भार वर्ग में रजत, रवि ने 67 किलो भार वर्ग में कांस्य, राहुल ने 71 किलो में कांस्य, हर्षदीप ने 63 किलो में कांस्य और प्रीतम ने 92 किलो में कांस्य पदक जीते। महिला वर्ग में प्रियंका ने 63 किलो भार वर्ग में कांस्य, मेहक ने 81 किलो में कांस्य और अंजू ने 66 किलो भार वर्ग में अंजू ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

जूडो में केशव ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हर्ष को हराकर 66 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। तैराकी स्पर्धा का आज आखिरी दिन था और पंजाब यूनिवर्सिटी ने सिद्धांत सेजवाल ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। सिद्धांत बुधवार को भी 400 मीटर में रजत पदक जीतने में सफल रहे थे। सिद्धांत सेजवाल और उनके छोटे भाई समीर सेजवाल ने मिलकर पीयू के लिए तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीते। पीयू 9 स्वर्ण, 5 रजत पदक और 13 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed