फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boxer vijendra meet chief minister khattar and sports minister anil vij

सीएम-खेलमंत्री से मिले बॉक्सर विजेंदर सिंह, ये निकला निष्कर्ष

Fri, 03 Jul 2015 10:53 AM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
boxer vijendra meet chief minister khattar and sports minister anil vij

भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह की ओर से पेशेवर मुक्केबाजी की पहल के लिए विदेशी करार किए जाने पर प्रदेश सरकार के रुख में वीरवार को नरमी नजर आई। सरकार की यह नरमी सीएम और खेल मंत्री से विजेंदर की मुलाकात के बाद सामने आई है।

विज्ञापन


विजेंद्र की ओर से विदेशी करार किए जाने को लेकर पिछले कई दिनों से जारी अटकलों के बीच बॉक्सर ने वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनिल विज और डीजीपी वाईपी सिंघल से अलग-अलग मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने डीजीपी को लीव विदाउट पे के लिए एक साल के अवकाश का प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मुलाकात में विजेंदर ने जहां अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं खेल मंत्री के सामने अपनी सफाई पेश की। विजेंदर ने मीडिया के समक्ष दोहराया कि हरियाणा की नई खेल पॉलिसी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे प्रदेश और देश के लिए हमेशा खेलते रहेंगे। विजेंदर ने स्वीकार किया कि कुछ गलतफहमियां हो गई थीं। जिन पर सरकार के साथ मैंने बात की है। सरकार के बनाए गए नियमों को हर व्यक्ति को फॉलो करना चाहिए, मैं भी करूंगा। उन्होंने बताया कि वे डीजीपी वाईपी सिंघल से भी मिले।

बन सकती है सहमति

boxer vijendra meet chief minister khattar and sports minister anil vij

मुक्केबाज विजेंदर ने सरकार के सामने जो बात रखी है, उसमें बॉक्सिंग अकादमी खोलने का प्रस्ताव भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार गुड़गांव में बॉक्सिंग अकादमी खोल सकती है, जहां पर वे भावी बॉक्सरों को मेडल लाने के लिए तैयार करेंगे। वे यह अकादमी आजीवन चलाने के लिए तैयार हैं।

यह बताई मजबूरी:
विजेंदर ने सरकार के साथ बातचीत में यह भी कहा है कि  प्रत्येक खिलाड़ी की मेडल लाने की एक उम्र होती है। धीरे-धीरे खिलाड़ी की ताकत कम होती जाती है। लिहाजा उनके जाने से दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी ओलंपिक का रास्ता खुलेगा। सरकार विजेंदर की सभी बातों पर विचार कर रही है।

कोट:
विजेंदर की बातों पर गौर किया जाएगा। उनके भविष्य और रुझान को देखने के साथ ही खेल मंत्री के नाते मैं अपनी जिम्मेदारी भी देखूंगा। जो भी निर्णय लिया जाएगा वह सामूहिक तौर पर बातचीत के बाद ही होगा। जहां तक पुलिस की नौकरी का सवाल है, वह गृह विभाग का मामला है।
-अनिल विज, खेल मंत्री हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed