फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boxer vijender left to foerign without leave permission

बॉक्सर विजेंदर की मुश्किलें बढ़ी, खतरे में नौकरी

Sun, 06 Sep 2015 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Sep 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
boxer vijender left to foerign without leave permission

हरियाणा पुलिस के डीएसपी और बॉक्सर विजेंदर ने अपनी मुश्किलें और बढ़ा ली हैं। उनकी नौकरी भी खतरे में पढ़ सकती है। दरअसल, विजेंदर पुलिस विभाग की ओर से अवकाश की अर्जी मंजूर न किए जाने के बावजूद वे विदेश चले गए हैं।

विज्ञापन


विजेंदर एक विदेशी पेशेवर मुक्केबाजी कंपनी के साथ करार करने के बाद से विवादों में हैं। निजी कंपनी से साथ बॉक्सर के समझौते की मुख्य शर्त यही है कि वे अब किसी अन्य टीम या देश, यहां तक की भारत के लिए भी बॉक्सिंग रिंग में नहीं उतर सकते।
विज्ञापन


विजेंदर ने करीब दो महीने पहले पुलिस विभाग से विदेश जाने के लिए अवकाश मांगा था, लेकिन उनके प्रार्थना पत्र पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। अब यह पता चला है कि विजेंदर अवकाश मंजूर हुए बिना विदेश रवाना हो गए हैं। उन्होंने जाते-जाते डीजीपी को एक ई-मेल भेजकर जानकारी भी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी क्लब से समझौते का मामला

boxer vijender left to foerign without leave permission

हरियाणा में पिछली कांग्रेस सरकार ने विजेंदर के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने पर पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर नौकरी दी थी। विभाग ने उनकी पोस्टिंग मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में कर दी थी।

विजेंदर के विदेशी क्लब के साथ समझौते की जब यह शर्त सामने आई कि वे अब भारत के लिए भी नहीं खेलेंगे तो प्रदेश में विवाद छिड़ गया कि ऐसे खिलाड़ियों पर सरकार मेहरबानी क्यों करे।

मामले ने तूल पकड़ा तो विजेंदर ने गत दो जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनिल विज और डीजीपी से मुलाकात कर तीन साल की छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया, लेकिन नौकरी में विजेंदर का प्रोबेशन पीरियड पूरा नहीं होने के कारण गृह विभाग ने उन्हें अवकाश देने से इनकार कर दिया।a

वकील को इस्तीफा देने या न देने की जानकारी नहीं

boxer vijender left to foerign without leave permission

विजेंदर विदेश रवाना हो गए हैं, लेकिन उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दिया या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं है। उनके परिवार से बात कर मैं सोमवार को अदालत में पक्ष रखूंगा। वैसे विजेंदर पुलिस विभाग को जानकारी देकर ही विदेश रवाना हुए हैं।

कोर्ट ने कहा था, जाना है तो नौकरी छोड़ कर जाएं
विजेंदर ने विदेश जाने के लिए छुट्टी मंजूर किए जाने को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में भी अर्जी दी थी, लेकिन बीते सप्ताह वहां भी उनसे कह दिया गया था कि उनके लिए यदि विदेश जाना जरूरी है तो वह नौकरी छोड़कर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed