फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bouncer blows chain from girl's neck in club, three arrested

क्लब में युवती के गले से बाउंसर ने उड़ाई चेन, तीन गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bouncer blows chain from girl's neck in club, three arrested
चंडीगढ़। एलांते मॉल स्थित मिनिस्ट्री ऑफ बार एक्सचेंज क्लब में 25 दिसंबर को आई युवती के गले से बांउसर ने सोने की चेन उड़ा ली। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच के बाद ड्यूटी पर तैनात बाउंसर, उसके भाई और चेन खरीदने वाले एक ज्वेलर को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों की पहचान बाउंसर दिलशाद, उसके भाई सुल्तान निवासी मोहाली के गांव धनौरा और सेक्टर-23 के ज्वेलर रविंदर (मालिक धनी राम ज्वैलर्स) निवासी डड्डूमाजरा के रूप में हुई। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सुल्तान
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहाली निवासी युवती नेहा एलांते मॉल के क्लब में क्रिसमस पार्टी करने आई थी। क्लब में पार्टी चल रही थी। इसी बीच युवती को अचानक नींद आ गई। इस दौरान क्लब में ड्यूटी पर तैनात बाउंसर दिलशाद ने उसके गले से सोने की चेन उतार ली। यह चेन उसने अपने भाई सुल्तान को दे दी। सुल्तान ने चेन को सेक्टर-23 की ज्वेलरी शॉप पर रविंदर को बेच दिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला क्लब का बाउंसर युवती के गले से सोने की चेन उतार रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिलशाद का कहना है कि उसे सोने की चेन क्लब में गिरी हुई मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed