फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused arrested, who provided mobile to close one of Lawrence Bishnoi in burail jail

चंडीगढ़ः बुड़ैल जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों तक मोबाइल पहुंचाने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2020 01:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 09 Oct 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
accused arrested, who provided mobile to close one of Lawrence Bishnoi in burail jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बुड़ैल जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के तीन साथियों को मोबाइल मुहैया कराने वाले बिजलीकर्मी सुखचैन सिंह व जेल वार्डर चौकस को गिरफ्तार कर लिया गया है। सेक्टर-49 थाना पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। यह पता किया जा रहा है कि वह कितने समय से अपराधियों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


27 सितंबर की रात बुड़ैल जेल की स्पेशल टीम कैदियों की चेकिंग कर रही थी। बैरक नंबर-10 में बंद रविंद्र उर्फ काली राजपूत, राजन भट्टी और प्रदीप सिंह के पास से तीन मोबाइल और एक सिम बरामद हुआ था। बैरक के आसपास ड्यूटी देने वाले मुलाजिमों समेत कई से पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि जेल में बिजली का काम करने वाले सुखचैन सिंह और उसके साथी वार्डर चौकस की मिलीभगत के चलते मोबाइल पहुंचाया गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके एवज में दोनों को कितने रुपये मिलने थे, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed