Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Borrowed money for medical treatment; woman purse stolen from a stretcher at PGI

Chandigarh News: इलाज के लिए कर्ज लिया, पीजीआई में स्ट्रेचर से महिला का पर्स उड़ाया

Sun, 08 Nov 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Borrowed money for medical treatment; woman purse stolen from a stretcher at PGI
इलाज के लिए कर्ज लिया, पीजीआई में स्ट्रेचर से महिला का पर्स उड़ाया
विज्ञापन

पति के ऑपरेशन के लिए जुटाए थे 23,500 रुपये, आधार-पैन समेत जरूरी दस्तावेज भी ले गए आरोपी; न सिक्योरिटी पकड़ पाई, न पुलिस अब तक पहचान सकी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पति के इलाज के लिए कर्ज लेकर उत्तराखंड से चंडीगढ़ आए परिवार को पीजीआई में चोरी ने बड़ा झटका दे दिया। नेहरू अस्पताल के चौथे फ्लोर पर अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सेंटर के पास स्ट्रेचर से आशा देवी का पर्स उठाकर तीन युवक भाग गए। पर्स में ऑपरेशन के लिए जुटाए गए 23,500 रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। हैरानी की बात है कि अस्पताल की सिक्योरिटी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई।
घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) निवासी बीर सिंह पैरों की नसें ब्लॉक होने के कारण पिछले करीब एक साल से पीजीआई में इलाज करा रहे हैं। ऑपरेशन के लिए जरूरी सामान आयुष्मान कार्ड के तहत मंगवाया जा चुका है। घटना के समय बीर सिंह बाथरूम गए थे और पत्नी आशा देवी फोन पर बात कर रही थीं। उनका पर्स स्ट्रेचर पर ही रखा था। इसी दौरान तीन युवक आए और पर्स लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

पर्स में नकदी के साथ पांच जरूरी दस्तावेज
पर्स में 23,500 रुपये के अलावा आशा देवी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बेटे का आधार कार्ड और एटीएम कार्ड था। बीर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन और इलाज के लिए कर्ज लेकर रकम जुटाई थी। परिवार करीब नौ घंटे का सफर तय कर टिहरी गढ़वाल से चंडीगढ़ आता है और गढ़वाल भवन में रुकता है। वह करीब डेढ़ साल से घर पर हैं, पत्नी गृहिणी हैं और बच्चे पढ़ रहे हैं। अब चोरी के बाद इलाज के लिए दोबारा कर्ज लेना पड़ेगा। उनका कहना है कि किसी भी हालत में इलाज तो कराना ही है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि इस मुश्किल से कैसे निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed