{"_id":"646c58d63ea1f74c9d075906","slug":"border-security-force-shot-down-pakistani-drone-near-village-bhaini-rajputan-in-amritsar-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: बॉर्डर पर बीएसएफ ने गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 48 घंटे में चौथी सफलता, हेरोइन के दो पैकेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: बॉर्डर पर बीएसएफ ने गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 48 घंटे में चौथी सफलता, हेरोइन के दो पैकेट बरामद
Tue, 23 May 2023 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 May 2023 11:42 AM IST
सार
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की एक टुकड़ी भारत-पाक सीमांत गांव भैणी राजपूतां के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से घुसे एक ड्रोन की आवाज सुनी तो उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
बीएसएफ ने गिराया पाकिस्तानी ड्रोन।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने सोमवार रात करीब 9 बजे भारत-पाक सीमा पर स्थित गांव भैणी राजपूतां के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया। इसके बाद बीएसएफ की टुकड़ी ने तुरंत पूरे इलाके को घेर लिया। सुबह की गई सर्च के दौरान जवानों ने क्षतिग्रस्त ड्रोन और ड्रोन के साथ बंधे हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए।
विज्ञापन
जवानों ने इस ड्रोन के साथ दो पैकेट और जलती हालत में टार्च भी बरामद की है। बीएसएफ की तरफ से 48 घंटों के दौरान अटारी सीमांत इलाके में मार गिराए जाने वाले पाकिस्तानी ड्रोनों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि जवानों की एक टुकड़ी भारत-पाक सीमांत गांव भैणी राजपूतां के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से घुसे एक ड्रोन की आवाज सुनी तो उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान ही जवानों ने वहां पास में ही कुछ जमीन पर गिरने की आवाज सुनी तो पूरे इलाके को घेर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह की गई सर्च के दौरान बीएसएफ ने काले रंग का क्वाडकॉप्टर डीजेआई मेट्रिस 300 आरटीके बरामद किया। इसकी जांच के दौरान इसके साथ बंधे दो पैकेट भी मिले जिनकी जांच के दौरान उसमें से 2 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बीएसएफ जवानों ने इसके साथ बंधी जलती हालत में एक टार्च भी बरामद की, जो पाकिस्तानी तस्करों ने अपने इंडियन तस्कर साथियों की पहचान के लिए बांधी थी, ताकि वे लोग रात के अंधेरे में टार्च की रोशनी से हेरोइन की कनसाइनमेंट तक आसानी से पहुंच कर उसे क्लीयर कर सकें।