{"_id":"63dca45a8ad2112589526e8f","slug":"border-security-force-shot-down-pakistani-drone-in-amritsar-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने गिराया, पांच किलो हेरोइन का पैकेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतसर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने गिराया, पांच किलो हेरोइन का पैकेट बरामद
Fri, 03 Feb 2023 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:36 AM IST
सार
बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात सीमा के आसपास एरिया में ड्रोन की आवाज सुनने के बाद जवानों ने ड्रोन की तरफ फायरिंग की। इसके बाद ड्रोन की आवाज आनी बंद हो गई।
विज्ञापन
बीएसएफ ने गिराया पाकिस्तानी ड्रोन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि भारत-पाक सीमा पर स्थित गांव कक्कड़ पोस्ट के इलाके में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ ने शुक्रवार तड़के इलाके में चलाए सर्च अभियान के दौरान ड्रोन के साथ बंधे एक पीले रंग के पैकेट से 5 किलो हेरोइन बरामद की। बीएसएफ अधिकारियों ने पंजाब पुलिस और देश के अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ मिल कर घंटों सर्च अभियान चलाया, जो शाम चार बजे तक जारी रहा।
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक हेडक्वार्टर बीएसएफ खासा, अमृतसर के तहत सीमांत गांव कक्कड़ इलाका में बल के जवान 2 और 3 फरवरी की मध्यरात्रि गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात करीब 2.30 बजे बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक ड्रोन की आवाज सुनी। इस पर जवानों ने उसे टारगेट कर फायरिंग कर दी। इसी दौरान जवानों ने किसी भारी चीज की जमीन पर गिरने की आवाज सुनी, तो उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया और इसकी जानकारी अपने आला अधिकारियों को दे दी।
बीएसएफ के आला अधिकारियों ने तुरंत यह जानकारी पंजाब पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के साथ सांझा की। बीएसएफ ने पुलिस और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह पूरे इलाके में सर्च अभियान चला दिया। सर्च के दौरान अधिकारियों ने एक खेत से एक ड्रोन (क्वाडकॉप्टर) और इसकी कुछ ही दूरी पर पड़े पीले रंग के एडहेसिव वाले बड़े पैकेट को बरामद किया। अधिकारियों ने इसके अंदर से 5 किलो हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
इस बीच ही एजेंसियों के अधिकारियों ने ड्रोन को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी कि वह पाकिस्तान के किस एरिया से भारतीय क्षेत्र में घुसा और इसने किस-किस एरिया में कितने चक्कर लगाए। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सीमांत गांव के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आशंका है कि वे तीनों संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई हेरोइन को उठाने के प्रयास में थे। फिलहाल बीएसएफ तथा पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।