{"_id":"57cc4e804f1c1b0b503172ee","slug":"border-infiltration-pakistani-man-arrest-pakistani-currency-was-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में घुसपैठ करता पाकिस्तानी दबोचा, देखिए क्या मिला उससे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सीमा में घुसपैठ करता पाकिस्तानी दबोचा, देखिए क्या मिला उससे?
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Mon, 05 Sep 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
border infiltration
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जिले के बमियाल सेक्टर में भारत-पाक बॉर्डर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी युवक को सीमा सुरक्षा बल ने पकड़ा है।
करीब पचास मीटर भारतीय सीमा में घुस चुके युवक से पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई है और युवक गूंगा-बहरा बताया जा रहा है। बीएसएफ ने युवक को जिला पुलिस के हवाले कर दिया है।
एसएसपी प्रमुख राकेश कौशल ने बताया कि रविवार सुबह बमियाल सेक्टर में बीएसएफ की ताशपत्तन पोस्ट के समीप एक पाकिस्तानी युवक ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया। सीमा पर मुस्तैद बीएसएफ के जवानों ने युवक को दर दबोचा।
उन्होंने बताया कि युवक की पहचान रिजवान उर्फ रहीम खान उर्फ रमजान (30) निवासी नरान नरेगा, पंजाब, पाकिस्तान के रूप में हुई है। युवक के पास से पाकिस्तानी मुद्रा के 10-10 रुपये के दो नोट मिले हैं।
विज्ञापन
यह भी पता चला कि आज से तीन वर्ष पहले युवक की बाजू पर गोली लगी थी। एसएसपी ने बताया कि बीएसएफ ने रिजवान को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।