{"_id":"8817310b5cee1d097315fe280fcadfed","slug":"booth-demand-by-road-hawkers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी-फड़ी वाले बोले, एसएसपी साब बूथ दे दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी-फड़ी वाले बोले, एसएसपी साब बूथ दे दो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के आईएएस प्रवीण कुमार के साथ सेक्टर-17 में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने सख्ती कर दी है, जिस कारण प्लाजा में किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जा रहा है।
पुलिस के व्यवहार से तंग होकर फड़ी वालों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल से मिला। एससपी से फड़ी लगाने वालों ने मांग की है कि वह कई सालों से सेक्टर-17 में सरकारी जमीन पर दुकानें लगा रहे हैं और अब उन्हें बूथ अलाट किए जाएं।
जब तक ऐसा नहीं हो जाता तब तक उन्हें प्लाजा में दुकानें लगाने की मंजूरी दी जाए। इस मौके पर भाजपा समर्थक शांति दास भी उपस्थित थे। प्
रदर्शन में शामिल फड़ी वालों के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से उनके लिए बात की। फड़ी वाले प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि बूथ देने का काम पुलिस का नहीं है और अतिक्रमण करने की मंजूरी पुलिस विभाग नहीं दे सकता।
एसएसपी ने आश्वासन दिया कि वह प्रशासन से बात करेंगे। गिल का कहना है कि फड़ी वाले उन्हें मिले थे, लेकिन जो उन्होंने मांग की वह प्रशासन से संबंधित है।
उधर सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि प्लाजा में किसी भी सूरत में अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उनका कहना है कि पुलिस स्टाफ पक्के तौर पर तैनात कर दिया गया है, जिनका काम अतिक्रमण हटाना है।
वहीं ट्रेड्स एसोसिएशन सेक्टर-17 के महासचिव जेपी कालरा का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से सभी शोरूम के व्यापारी संतुष्ट है। उनका कहना है कि अतिक्रमण होने से व्यापारियों के साथ साथ यहां पर आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।