फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boom box manager arrested for serving hookah

हुक्का परोसने के आरोप में बूम बॉक्स का मैनेजर गिरफ्तार

Mon, 18 Jan 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Boom box manager arrested for serving hookah
चंडीगढ़। शनिवार देर रात तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने बूम बॉक्स कैफे के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। कैफे से दो हुक्के भी बरामद किए गए हैं। आरोपी मैनेजर की पहचान किशनगढ़ निवासी अजय कुमार के रूप में हुइ है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार देर रात सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स कैफे में छापा मारा था। इस दौरान कैफे के अंदर टेबल पर हुक्का परोसा गया था और युवक-युवतियां हुक्के का सेवन कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने हुक्के को कब्जे में लेकर क्लब के मैनेजर को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई, जहां उससे देर रात तक पूछताछ की गई। साथ ही कैफे को बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि नवंबर 2020 में भी पुलिस ने उक्त क्लब में छापा मारकर हुक्का परोसने के आरोप में प्रबंधक को गिरफ्तार किया था। बावजूद इसके कैफे में डीसी के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा था। बता दें कि बीते मंगलवार को प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने जानकारी दी थी कि शहर में अब अगर कोई क्लब या कैफे में हुक्का मिला तो कार्रवाई के साथ लाइसेंस को भी रद्द किया जाएगा। यूटी प्रशासन ने 14 दिसंबर को एक आदेश जारी कर हुक्का पर तीन महीने के लिए प्रतिबंध लगाया था। ये आदेश डीसी मनदीप सिंह बराड़ की तरफ से जारी किये गए थे। इसके कुछ दिन बाद आदेश में संशोधन कर क्लब को तीन दिन के लिए सील करने का प्रावधान जोड़ दिया गया लेकिन फिर भी शहर के कई क्लब गुपचुप तरीके से हुक्का परोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed