फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BookMyShow Cancels Canadian Punjabi Singer Shubh's India Tour

अपमान का बदला: पंजाबी गायक शुभनीत का देशभर में विरोध, मुंबई का शो रद्द, बोट के बाद इस कंपनी ने लिया एक्शन

Wed, 20 Sep 2023 09:21 PM IST
ajay kumar एजेंसी, चंडीगढ़
एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Sep 2023 09:21 PM IST
सार

आलोचनाओं के बीच घिरे शुभनीत सिंह को क्रिकेटर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। मुंबई में शुभ के पोस्टर भी फड़े गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बोट (BOAT) ने उनके भारत दौरे की स्पॉन्सरशिप वापस ले ली है। विराट कोहली के बाद हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने भी उन्हें अनफॉलो कर दिया है।

विज्ञापन
BookMyShow Cancels Canadian Punjabi Singer Shubh's India Tour
पंजाबी रैपर व सिंगर शुभ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और कनाडा के बीच तनाव बेहद चरम पर है। इस बीच पंजाबी गायक को भारत का अपमान करना बहुत भारी पड़ गया है। देशभर में इस गायक का विरोध हो रहा है। बुधवार को ऑनलाइन टिकटिंग साइट बुकमायशो ने गायक शुभनीत सिंह का भारत दौरा रद्द करने की घोषणा की। बुकमायशो ने सभी उपभोक्ताओं की टिकट राशि लौटानी शुरू कर दी है। अब मुंबई में शुभ का शो नहीं होगा। 

विज्ञापन


इससे पहले शुभनीत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत का एक गलत नक्शा साझा किया था। इसके बाद वह विवादों में घिर गए थे। इस नक्शे के साथ उन्होंने कैप्शन दिया था कि 'पंजाब के लिए प्रार्थना करें'। आलोचनाओं के बीच घिरे शुभनीत सिंह को क्रिकेटर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। मुंबई में शुभ के पोस्टर भी फड़े गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बोट (BOAT) ने उनके भारत दौरे की स्पॉन्सरशिप वापस ले ली है। विराट कोहली के बाद हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने भी उन्हें अनफॉलो कर दिया है। 
विज्ञापन


रैपर शुभ उर्फ शुभनीत सिंह का एक कॉन्सर्ट मुंबई में आयोजित किया जाना था। यह शो कॉर्डेलिया क्रूज पर आयोजित होने वाला था। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सिंगर का पोस्टर भी उतार फेंके थे। मोर्चा ने खालिस्तान समर्थक सिंगर शुभनीत सिंह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और उसके सभी परफॉर्मेंस को निरस्त करने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed