फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bollywood Actress Surveen Chawla Got Clean Chit in Fraud Case Regsitered in Hoshiarpur

'हेट स्टोरी2' की यह बोल्ड एक्ट्रेस जेल जाने से बची, कर दिया था ऐसा कांड, कानूनी पचड़े में फंसी

Tue, 18 Sep 2018 02:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Tue, 18 Sep 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Surveen Chawla Got Clean Chit in Fraud Case Regsitered in Hoshiarpur
surveen chawla
'हेट स्टोरी 2' की बोल्ड एक्ट्रेस सुरवीन चावला के लाखों दीवानों के लिए बहुत अच्छी खबर। अदाकारा अब जेल नहीं जाएंगी, जानिए आखिर क्या कांड कर दिया था।
विज्ञापन


मई 2018 में उनके खिलाफ पंजाब के होशियारपुर में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। मामले में अग्रिम जमानत के लिए एक्ट्रेस ने अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश प्रिया सूद की अदालत में याचिका लगाई थी। इस याचिका पर 17 अगस्त को सुनवाई हुई, जो खारिज हो गई थी। सोमवार 17 तिसंबर को मामले में फिर सुनवाई हुई और एक्ट्रेस को बड़ी राहत मिल गई।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया तीनों ही आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए डीजीपी के समक्ष अपील की थी। डीजीपी ने इस बहुचर्चित मामले की जांच एडीजीपी.(क्राईम) को सौंपी थी। अब पुलिस जांच में आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई है। इसलिए इस मामले को रद्द कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की दलील का विरोध करते हुए शिकायतकर्ता के वकील ने दलील दी कि आज अदालत में आरोपियों को नियमित जमानत मिली है न कि मामला रद्द हुआ है। दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश प्रिया सूद की अदालत ने पुलिस को आदेश दिया कि पुलिस पूछताछ या जांच के लिए जरुरत पड़े तो 3 दिन पहले लिखित तौर पर नोटिस देना होगी।

ये है मामला

Bollywood Actress Surveen Chawla Got Clean Chit in Fraud Case Regsitered in Hoshiarpur
Surveen chawla
बता दें कि बॉलीवुड की मशहुर एक्ट्रैस सुरवीन चावला व उसके पति अक्षय ठक्कर व भाई मनविन्द्र चावला के खिलाफ पंजाब के होशियारपुर में ईपीसी की धारा 420 के तहत 4 मई 2018 को केस दर्ज हुआ था। होशियारपुर निवासी सतपाल गुप्ता ने उन पर आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में सत्यपाल गुप्ता का कहना है कि इन तीनों ने करीब 2 वर्ष पहले रिलीज हुई फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ को लेकर 40 लाख रुपये लगाने को कहा और 40 के बदले 50 लाख रुपये देने का वादा किया था, पर बाद में उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया।

सतपाल गुप्ता ने बताया कि सुरवीन चावला का भाई मनविंदर सिंह उनके बेटे पंकज गुप्ता का वाकिफ था। उसी ने उन्हें सुरवीन और अक्षय ठक्कर के साथ मिलवाया था। उन्होंने उसे 2014 में कहा कि वे ‘निल बटे सन्नाटा’ नाम की फिल्म बना रहे हैं। अगर आप लोन के तौर पर फिल्म बनाने के लिए पैसे देंगे तो थोड़े समय में ही अच्छा कमा लेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 50 लाख की इन्वेस्टमेंट वह 6 माह में वापस कर देंगे।

आरोपियों ने कहा कि 51 लाख रुपये जार पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस के अकाउंट में जमा करवाने हैं। इसमें 11 लाख रुपये सुरवीन चावला को जाएंगे और बाकी फिल्म में लगेंगे। इसके बाद उन्होंने जार पिक्चर्स और सुरवीन चावला के अकाउंट में कुल 51 लाख जमा करा दिए। इनमें 11 लाख रुपये की एक अदायगी तकनीकी खराबी के कारण कैंसल हो गई, जिसका अकाउंट की स्टेटमेंट से पता लगा। कुल 40 लाख उनके पास पहुंच गए।

तीनों फिल्म पूरी होने तक संपर्क में रहे
गुप्ता ने बताया कि तीनों फिल्म पूरी होने तक उनके संपर्क में रहे और उसे 70 लाख देने की बात की। 22 अप्रैल 2016 को फिल्म रिलीज हो गई। इसके बाद उनका व्यवहार बिलकुल बदल गया। बार-बार कहने पर भी उन्होंने फिल्म के अकाउंट के संबंध में जानकारी नहीं दी। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो वे हैरान रह गए कि फिल्म के अकाउंट स्टेटमेंट में 40 लाख रुपये का लोन आरोपी अक्षय ठक्कर द्वारा जार पिक्चर्स को दिया हुआ दिखाया गया। स्टेटमेंट में उनका कहीं भी जिक्र नहीं था। इस पर उन्होंने बैंक से फंड ट्रांसफर की डिटेल निकलवाई। इसके आधार पर उन्होंने तीनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed