फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bollywood Actor Sanjay Dutt visit Village Moosa in Mansa

Sidhu Moosewala: गायक के परिजनों से हंसराज हंस व कुमारी सैलजा ने की मुलाकात, संजय दत्त के आने की भी चर्चा

Sun, 05 Jun 2022 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मानसा
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मानसा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 04:14 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपने गानों से अक्सर विवादों में रहने वाले मूसेवाला ने एक गीत में संजय दत्त से अपनी तुलना की थी। 

विज्ञापन
Bollywood Actor Sanjay Dutt visit Village Moosa in Mansa
सिद्धू मूसेवाला और संजय दत्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या के बाद से उनके प्रशंसकों में शोक है। पंजाब भर से उनके चाहने वाले, राजनेता और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके गांव पहुंचकर परिवार से दुख साझा कर रहे हैं। अब चर्चा है कि अभिनेता संजय दत्त भी गांव मूसा में उनके परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं रविवार को भाजपा नेता हंस राज हंस ने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। मूसेवाला की मौत के बाद संजय दत्त ने दुख जताते हुए एक ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा था कि मूसेवाला के बारे में सुनकर स्तब्ध हो गया हूं। एक महान प्रतिभा बहुत जल्द चली गई। वाहेगुरु उनके परिवार और प्रियजनों को इस दुखद समय में शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन


मूसेवाला कत्ल कांड की सीबीआई जांच करवाएंगे: हंसराज हंस 
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की सीबीआई जांच हर हाल होगी लेकिन अफसोस है कि सिद्धू मूसेवाला को वापस नहीं ला सकते। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर सिद्धू मूस्सेवाला के घर पहुंचे दिल्ली के सांसद व प्रसिद्ध गायक हंसराज हंस ने कहा कि सीबीआई से मामले की जांच करवाना हमारी जिम्मेदारी है, हम कोशिश करेंगे कि प्रधानमंत्री मोदी भी मूसेवाला के माता-पिता से बात करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने मूसेवाला की मौत पर दुख जताया था और कहा था कि उनका जाना पंजाब के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि गायकी के क्षेत्र में थोड़े समय में छोटी उम्र में बड़ा नाम कमाने वाले शुभदीप सिंह आने वाले समय में और ऊंचे मुकामों पर पहुंचने वाले कलाकार थे लेकिन उसकी मौत ने संगीत जगत को हिलाकर रख दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसराज हंस ने बताया कि उनके परिवार के साथ मुलाकात कर यह भरोसा दिलाया है कि केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है और परिवार को इस मामले में पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। उनके साथ भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, जगदीप सिंह नकई, भाजपा जिला मानसा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह कटौदिया व गुरलाभ सिंह मौजूद रहे।



 

एक नामी गायक की सरेआम हत्या होना, पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का उदाहरण: सैलजा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा रविवार को पंजाब कांग्रेस के नेता और मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक व्यक्त करने पंजाब के मानसा जिले के गांव मूसा स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचीं। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारजनों के साथ दु:ख साझा किया।
 
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा सत्ता संभालने के बाद पंजाब में बीते दो महीनों में कई लोगों की हत्या हो चुकी है। इस तरह से एक नामी गायक की सरेआम हत्या होना पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का जीता जागता उदाहरण है। आम आदमी पार्टी की सरकार कानून-व्यवस्था बनाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने में बिल्कुल नाकाम साबित हुई है। 



सैलजा ने कहा कि हत्या से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी। पंजाब सरकार ने 400 से अधिक लोगों की सुरक्षा वापस ली और फिर उनके नाम सार्वजनिक कर दिए गए। ऐसा राजनीतिक लाभ लेने के मकसद से किया गया। ऐसा कर आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों को निशाना बनाने के लिए अपराधियों को निमंत्रण दे दिया। सिद्धू मूसेवाला और उनके परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे।

कातिलों को पकड़ने में सहयोग करेगा आयोग: इकबाल सिंह लालपुरा 
सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में अल्पसंख्यक आयोग का कहना है कि कातिलों को पकड़ने में हर संभव सहयोग किया जाएगा। आयोग ने सीबीआई जांच में भी सहयोग करने की बात कही है। रविवार को अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा पीड़ित परिवार से मिलने गांव मूसा पहुंचे। उन्होंने कहा कि आयोग इस मामले में तब तक जुड़ा रहेगा जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते हैं। 

मूसेवाला के परिवार से मिला जेजेपी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
रविवार को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिला। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व अन्य नेताओं ने सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। जेजेपी नेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से सिद्धू मूसेवाला की आत्मा को शांति और परिवार को यह क्षति सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed