फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bollywood Actor Ranvijay Singh Tips for Girls to be Brave and to Learn Self Defence

अभिनेता रणविजय का नारा- लड़कियों, बहादुर बनो! संघर्ष करो और मनचलों को मुंहतोड़ जवाब दो

Sat, 14 Dec 2019 03:46 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 14 Dec 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Ranvijay Singh Tips for Girls to be Brave and to Learn Self Defence
अभिनेता रणविजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
उठो, बहादुर बनाओ, कुछ ऐसा हो तो तुरंत इसका जवाब बहादुरी से दो। अपने मां-बाप और शिक्षक को बताओ, ताकि ऐसे अपराधियों को उसकी सजा तुरंत मिले। सिटी की गर्ल्स को छेडछाड़ के मामलों को बहादुरी से सामने करने की ये सीख उस समय रियलटी शो होस्ट व अभिनेता रणविजय ने दी, जब स्कूली छात्रा ने देश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध खासकर गैंगरेप व छेड़छाड़ के मामले पर हिचकिचाते हुए उनसे इसका हल पूछा।
विज्ञापन


अभिनेता ने छात्रा को कहा कि आज हर लड़की को आत्मनिर्भर बनना होगा और उसे मार्शल आर्ट व अन्य सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेनी चाहिए, ताकि मौके पर ही ऐसे मनचलों को सीख मिल सके। लेकिन यदि वे ऐसे मामले खुद न हल कर पाए, तो वे तुरंत अपने मां-बाप, दोस्तों और शिक्षकों को बताए। युवाओं के चर्चित रियलटी शो के होस्ट एवं अभिनेता रणविजय सिंह ‘तीसरे  मिलिट्री लिटेचर फेस्टिवल ’ में स्कूली बच्चों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने देश की बेटियों को आत्मरक्षा को सीखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मेरे बाइक चलाने के जुनून को देखकर अक्षय ने दी थीं अपनी बाइक

अभिनेता ने कहा कि उनके फौजी पिता उनके हमेशा से प्रेरणा रहे। पिता से उन्होंने निडर होकर जीना सीखा है। बाइक का शौक होने की वजह से उन्होंने सेना में जाने से पहले एक रियलटी शो किया, ताकि उन्हें इनाम राशि के तौर पर बाइक मिल सके। लेकिन इस बाद उन्होंने सेना में जाने की बजाए सिनेमा में ही अपने कैरियर बनाया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं दिखा।

उन्होंने बताया कि 21 साल की उम्र में उन्हें बालीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने घर पर आमंत्रित किया और उनके मोटर साइकिल के शौक को देखते हुए अपनी मंहगी बाइक चलने के लिए दी। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता है जो हर किरदार करने से पहले उसकी बारीकियों को पूरी तरह से सीखते हैं। अभिनेता के सेशन को स्कूली युवाओं ने खूब पसंद किया और उनसे जमकर सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed