फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Boiler blast in ludhiana hospital, four youth got fire

लुधियानाः अस्पताल में फटा बॉयलर, लोगों में मची भगदड़, 4 युवक झुलसे

Sun, 18 Sep 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 18 Sep 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
Boiler blast in ludhiana hospital, four youth got fire
Fire - फोटो : Demo Pic
लुधियाना के अस्पताल में उस समय लोगों में भगदड़ मच गई, जब धमाके साथ बॉयलर फट गया और चार लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना सीएमसी अस्पताल की है। शनिवार को अस्पताल की पहली मंजिल पर बने आपरेशन थिएटर में रखी ऑटो क्लेव बायलर मशीन में धमाका हो गया।
विज्ञापन


मशीन के फटने के बाद उसमें से खौलता पानी निकला जिससे वहां पर खड़े अस्पताल के ही चार मुलाजिम बुरी तरह से झुलस गए। अन्य मुलाजिमों ने चारों मुलाजिमों को बाहार निकाला और उन्हें बर्न यूनिट में शिफ्ट किया। चारों झुलसे मुलाजिमों की पहचान बायलर आपरेटर राजिंदर सिंह, इलियास भट्टी, बरकत भट्टी और सफाई कर्मचारी सुनीता के रुप में हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन की पुलिस और सीएमसी अस्पताल के प्रबंधक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सीएमसी अस्पताल के प्रबंधन ने भी जांच करानी शुरू कर दी है कि मशीन में ब्लास्ट कैसे हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बायलर मशीन में आपरेशन का सामान डाल कर रखा जाता है और उसे पानी में गर्म कर उसमें से इंफेक्शन दूर किया जाता है। शनिवार सुबह मशीन चल रही थी और चारों मुलाजिम वहां अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मशीन में धमाका हो गया। मशीन में से खौलता हुआ पानी बाहर निकला और चारों मुलाजिमों पर गिर गया।


इससे सभी बुरी तरह से झुलस गए। ब्लास्ट होते ही अस्पताल में भगदड़ मच गई। पहली मंजिल पर खड़े लोग बाहर की तरफ भागे। अस्पताल की सिक्योरिटी मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत बर्न यूनिट में शिफ्ट किया गया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मशीन को पिछले साल मंगवाया गया है। उनकी एक टीम जांच कर रही है कि मशीन में क्या फाल्ट आया और उससे ब्लास्ट कैसे हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed