फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bodybuilding, success story of female bodybuilders

ये हैं चंडीगढ़ की बॉडी बिल्डिंग क्वीन, कोई डॉक्टर है तो किसी ने मोटापा काम करने को चुना प्रोफेशन

Mon, 22 Jul 2019 11:33 AM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 22 Jul 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
bodybuilding, success story of female bodybuilders
फाइल फोटो
बॉडी बिल्डिंग का जुनून अब केवल पुरुषों तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि महिलाएं भी अब इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं। भारत की महिला बॉडी बिल्डर्स आज देश ही नहीं दुनिया भर में अपना लोहा मनवा रही हैं। कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मेडल जीतने वाली यह महिला बॉडी बिल्डर्स अपनी फिटनेस के साथ घर का खर्च भी बखूबी चला रहीं हैं।
विज्ञापन


साथ ही अन्य महिलाओं को भी इस क्षेत्र में लाने का हर संभव प्रयास कर रहीं हैं। क्योंकि इनका मानना है कि उनकी तरह अन्य महिलाएं भी किसी पर आश्रित न रहें और अपनी रक्षा व जिम्मेदारी खुद संभाल सकें। इन महिलाओं ने बॉडी बिल्डिंग में अपना करियर बनाकर दुनिया भर की महिलाओं के सामने एक मिसाल पेश की है। आइए जानते हैं सिटी की कुछ ऐसी ही महिला बॉडी बिल्डर्स के बारे में।
विज्ञापन

जुनून ऐसा कि डेंटिस्ट के साथ बन गईं बॉडी बिल्डर

bodybuilding, success story of female bodybuilders
बॉडी बिल्डिंग क्वीन अमीका तुला - फोटो : अमर उजाला
बॉडी बिल्डंग में फिजिक इवेंट व बिकनी इवेंट को चुनकर अमीका तुला ने प्रतिद्वंद्वियों के सामने चुनौती पेश की है। पेशे से डेंटिस्ट अमीका ने देखा कि उनकी बॉडी में फैट बढ़ रहा है। इस फैट को घटाने के लिए योग की जगह उन्होंने शौकिया तौर पर बॉडी बिल्डंग को चुना, लेकिन मन ऐसा रम गया किया वह डेंटिस्ट के साथ महिला बॉडी बिल्डर बन गईं।

नियमित रूप से इस खेल से जुड़कर उन्होंने फिजिक इवेंट व बिकनी इवेंट में कई मेडल अब तक अपने नाम किए हैं। वर्ष 2019 में एसजीजीएस कॉलेज 26 में हुई प्रतियोगिता में मिस चंडीगढ़ व वर्ष 2015 में देहरादून में मिस फिटनेस कप का खिताब भी अमीका अपने नाम कर चुकी हैं।

 

मोटापे ने दी चुनौती तो चुन लिया बॉडी बिल्डंग का करियर

bodybuilding, success story of female bodybuilders
बॉडी बिल्डिंग क्वीन रीटा - फोटो : अमर उजाला
अन्य लड़कियों को देखकर रीटा को काफी बुरा लगता था क्योंकि वह काफी मोटी थीं। बस फिट होने के जुनून ने उन्हें बॉडी बिल्डंग का रास्ता पकड़ा दिया। पेशे से ऑनलाइन बिडर रीटा ने पहले जिम में फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। जैसे-जैसे बॉडी शेप में आनी शुरू हुई तो बॉडी बिल्डंग के प्रति रुचि बढ़ने लगी। इस रुचि ने उन्हें प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीतने में भी सहायता की। वर्ष 2019 मार्च में जीरकपुर में आयोजित मिस एंड मिस्टर प्रतियोगिता में रीटा अव्वल रहीं थीं। रीटा अब अन्य महिलाओं को भी इस खेल से जोड़ने के प्रयास में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

परिवार का साथ मिला तो नुसरत बनीं महिलाओं का हौसला

bodybuilding, success story of female bodybuilders
बॉडी बिल्डिंग क्वीन नुसरत - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम समुदाय से आने के कारण नुसरत अली के सामने चुनौती कुछ ज्यादा ही थी। उनके लिए बॉडी बिल्डंग में हिस्सा लेना जैसे नामुमकिन सा था, लेकिन उनके परिवार ने पूरा साथ दिया। बेटी के जुनून को देखते हुए परिवार ने भी उसका करियर बनाने की ठान ली। नुसरत पिछले 6 सालों से बॉडी बिल्डंग से जुड़ी हैं।

बॉडी बिल्डंग में सफल होने के बाद अब नुसरत ऐसी महिलाओं को ट्रेनिंग दे रहीं हैं जिन्हें अपने पैरों पर खड़ा होना है। नुसरत उनका हौसला बन गईं हैं। करियर के साथ नुसरत पंजाब यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स साइकॉलिजी पर पीएचएडी भी कर रहीं हैं। वर्ष 2018 में बॉडी बिल्डंग कंपीटीशन में बिकनी इवेंट में नुसरत ने दूसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed