फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Body of young woman found in Rao river of Patiala near Dhanas village in Chandigarh

Chandigarh: गांव धनास के पास राव नदी में मिला युवती का शव, बुधवार को पानी के तेज बहाव में बह गई थी कार 

Thu, 07 Jul 2022 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Jul 2022 01:45 PM IST
सार

बुधवार को हरियाणा सीमा पर बसे पंजाब के गांव टांडी में तेज बहाव के साथ एक टैक्सी बह गई थी। जिसमें ड्राइवर सहित एक महिला और एक पुरुष होने का अंदेशा जताया जा रहा था। यह गाड़ी पिंजौर निवासी पूजा नाम की एक लड़की ने पिंजौर जाने के लिए बुक की थी।

विज्ञापन
Body of young woman found in Rao river of Patiala near Dhanas village in Chandigarh
राव नदी से मिली युवती की लाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ के गांव धनास के पास पटियाला की राव नदी में गुरुवार सुबह एक युवती का शव मिला है। चंडीगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर 16 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। नयागांव पुलिस चंडीगढ़ पुलिस के संपर्क में है। पटियाला की राव नदी में बुधवार को बहने वाली गाड़ी में सवार पूजा के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को हरियाणा सीमा पर बसे पंजाब के गांव टांडी में तेज बहाव के साथ एक टैक्सी बह गई थी। जिसमें ड्राइवर सहित एक महिला और एक पुरुष होने का अंदेशा जताया जा रहा था। यह गाड़ी पिंजौर निवासी पूजा नाम की एक लड़की ने पिंजौर जाने के लिए बुक की थी। सुबह करीब 5:30 बजे यह गाड़ी नदी में बह गई थी। बुधवार को नयागांव पुलिस ने नदी में सर्च अभियान चलाया था। लेकिन पुलिस किसी को नहीं खोज पाई थी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह राहगीरों ने गांव धनास के पास एक पेड़ से अटकी हुई लाश देखी थी। जिसके बाद उन्होंने सारंगपुर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव किसी युवती का बताया जा रहा है। शिनाख्त के बाद ही पता चल पाएगा कि यह शव पूजा का है या किसी और का। पुलिस को मामले में कार ड्राइवर की भी तलाश है। उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। नयागांव पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए पूजा के घर वालों को सूचित किया है। वह हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। शव की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed