फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Body found hanging from tree near coal depot in Sector 37 of Chandigarh

Chandigarh: सेक्टर 37 में पेड़ से लटकती मिली सब्जी विक्रेता की लाश, उत्तरप्रदेश में रहता है परिवार

Sat, 15 Jul 2023 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 12:09 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक विकास का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस को आत्महत्या वाली जगह से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक की लाश को सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
Body found hanging from tree near coal depot in Sector 37 of Chandigarh
चंडीगढ़ में सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में कोयला डिपो के पास एक व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकती हुई बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे किसी राहगीर ने पुलिस को पेड़ से लटकते हुए शव की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसे तुरंत सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान 30 वर्षीय विकास के रूप में हुई है जो सब्जी बेचने का काम करता था। जानकारी के मुताबिक विकास सेक्टर 39 की सब्जी मंडी में सब्जी की रेहड़ी लगाता था। वह इसी मंडी में रहा करता था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह पिछले 6-7 साल से मंडी में सब्जी बेच रहा था और करीब एक सप्ताह पहले ही गांव से वापस आया था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विकास का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस को आत्महत्या वाली जगह से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक की लाश को सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। विकास मूल रूप से यूपी के हरदोई जिले का रहने वाला था और उसके बच्चे भी हैं। चंडीगढ़ में वह अकेला रहता था जबकि उसका परिवार उत्तर प्रदेश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed