फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Body Donation by Couple to PGI Chandigarh

इस दम्पत्ति ने लिया ऐसा फैसला कि बन गए मिसाल

Sat, 22 Mar 2014 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 22 Mar 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
Body Donation by Couple to PGI Chandigarh
शहर के एक दंपति ने अपना शरीर पीजीआई को दान करने का फैसला लिया है। दंपति ने यह फैसला तर्कशील लहर से प्रभावित होकर किया। दोनों ने इस संबंध में दस्तावेज साइन किए।
विज्ञापन


शरीर दान करने वाले सुखबीर सिंह धामी (54) पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं। जबकि पत्नी समिंदर कौर धामी (50) सचिवालय में सीनियर असिस्टेंट के पद पर काम कर रही हैं। दोनों अपने इस कार्य से काफी खुश हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि उन्हें खुशी है कि दुनिया से जाने के बाद भी उनका मृतक शरीर समाज की बेहतरी के काम आएगा। समिंदर कौर ने बताया कि एक मृतक शरीर का अंतिम संस्कार करने के लिए चार क्विंटल लकड़ी की जरूरत होती है। जो कि जंगलों के खत्म होने का सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी से पर्यावरण प्रदूषित होने का खतरा भी हमेशा बना रहता है। दंपति के इस फैसले से उनकी बेटी जसप्रीत कौर भी काफी खुश हैं। इस मौके पर तर्कशील सोसाइटी की जिला इकाई के वित्त सचिव जरनैल क्रांति भी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed