{"_id":"6213690a60a96501cb733af7","slug":"board-examinations-of-class-v-and-viii-will-not-be-held-for-one-year-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार का फैसला: एक साल के लिए नहीं होंगी पांचवीं और आठवीं की बोर्ड की परीक्षाएं, विरोध के बीच पीछे हटी सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार का फैसला: एक साल के लिए नहीं होंगी पांचवीं और आठवीं की बोर्ड की परीक्षाएं, विरोध के बीच पीछे हटी सरकार
Mon, 21 Feb 2022 03:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 21 Feb 2022 03:57 PM IST
सार
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के निदेशालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से सूचित किया कि सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड के लिए परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Khattar
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में एक साल के लिए पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा की। सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड दोनों की परीक्षाएं टाली गई हैं। अगले सत्र से पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा होंगी। स्कूल अपने स्तर पर ही परीक्षा लेंगे।
विज्ञापन
कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभिभावकों के विरोध के बीच राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के निदेशालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से सूचित किया कि सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड के लिए परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। अगले साल से पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
Haryana Alert | Chief Minister Sh @mlkhattar today announced that there will be no board exams for class 5th & 8th this year. The examinations of both CBSE & Haryana Board have been postponed for time being. From next session, board exams will be conducted for 5th & 8th classes.
विज्ञापन विज्ञापन— DPR Haryana (@DiprHaryana) February 21, 2022
हरियाणा सरकार का यह फैसला कक्षा 5 और 8 के छात्रों के अभिभावकों के विरोध के बाद आया है। बच्चों के अभिभावक अप्रैल 2022 में कक्षा 5 और 8 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। पहले सरकार ने आदेश दिया था कि सभी निजी और सरकारी स्कूलों को परीक्षा आयोजित करने के लिए 20 फरवरी से पहले राज्य शिक्षा बोर्ड के साथ पंजीकरण कराना होगा।