फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BMW driver collided with scooter in Zirakpur

जीरकपुरः बीएमडब्ल्यू चालक ने स्कूटर को मारी टक्कर, दो किमी तक घसीटा

Mon, 29 Apr 2019 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
BMW driver collided with scooter in Zirakpur
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और बाइक

बलटाना लाइट प्वाइंट के पास पंचकूला-जीरकपुर सड़क पर पंचकूला की ओर से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार के चालक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटर सवार दोनों युवक नीचे गिर गए जबकि स्कूटर कार के बंफर में फंस गया, जिसे कार चालक दो किमी तक घसीटते हुए ले गया। राहगीरों ने कार चालक का पीछा कर उसे घेर लिया और स्कूटर कार के नीचे से निकाला। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की, जिसके बाद वह कार छोड़कर ही फरार हो गया। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस की पीसीआर पहुंची। पुलिस मुलाजिमों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। ऐसे में उन्होंने वहां से खिसकने में ही भलाई समझी। इसके बाद जीरकपुर थाने के पुलिस अधिकारी सतनाम सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। 
विज्ञापन


वहीं, दोनों जख्मी युवकों को पंचकूला के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उनको चंडीगढ़ सेक्टर-32 के अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढकोली पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि बीती रात करीब ढाई बजे हनी (18) निवासी खड़क मंगोली सेक्टर-5 पंचकूला और उसका साथी अंकित निवासी मिलटरी कालोनी सेक्टर-5 पंचकूला जो कि पिज्जा की डिलीवरी देने के लिए स्कूटर पर सवार होकर पंचकूला से जीरकपुर की तरफ आ रहे थे। जब वह बलटाना चौक की लाइटों के नजदीक पहुंचे तो पंचकूला की ओर से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उनके स्कूटर को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed