फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blueprint for change in bureaucracy ready, new entries to be made in CMO.

Chandigarh News: अफसरशाही में बदलाव का खाका तैयार, सीएमओ में होंगी नई एंट्री

Tue, 11 Jun 2024 08:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
Blueprint for change in bureaucracy ready, new entries to be made in CMO.
सीएमओ में खाली पड़े तीन ओएसडी और एक राजनीतिक सलाहकार के पद
विज्ञापन

डीसी और एसपी के साथ-साथ बदले जाएंगे कई विभागाध्यक्ष
चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों के परिणामों के बाद अफसरशाही हरियाणा सरकार के निशाने पर है। लापरवाही बरतने और पक्षपात करने वाले अफसरों पर कार्रवाई से लेकर उनको खुड्डे लाइन लगाने के लिए सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। इनमें फील्ड में तैनात कई डीसी और एसपी स्तर के अधिकारियों को बदला जाएगा। वहीं, सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) में तीन नई नियुक्तियों को लेकर जबरदस्त लाॅबिंग चल रही है। संभावना है कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की सीएमओ में एंट्री हो सकती है। इनके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो नए ओएसडी भी लगाने जा रहे हैं।
मनोहर लाल के सीएम पद छोड़ने और नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से सीएमओ में कई बदलाव हो चुके हैं। जवाहर यादव और अभिमन्यु यादव दोनों ही ओएसडी थे और अब पद छोड़ चुके हैं। इनसे पहले मनोहर लाल के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी और प्रिंसिपल ओएसडी नीरज के पद भी खाली पड़े हैं। बदलाव के इस दौर में सीएमओ में सीएम सैनी अपना प्रिंसिपल ओएसडी तैनात कर सकते हैं। संभावना ये भी जताई जा रही है कि दो ओएसडी और लगाए जा सकते हैं जो सैनी टीम का हिस्सा रहेंगे। इनके अलावा प्रधान सचिव वी उमाशंकर के दिल्ली जाने को लेकर नए प्रधान सचिव समेत विभागाध्यक्षों और एसीएस स्तर पर भी अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं।
विज्ञापन



विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी है सरकार
हरियाणा में अक्तूबर माह में विधानसभा के चुनाव तय हैं। इसलिए मनोहर लाल के जाने के बाद सैनी अपनी टीम खड़ी करना चाह रहे हैं, ताकि चुनावों में सरकार की कार्य क्षमता को और बेहतर किया जा सके। फिलहाल अधिकतर टीम मनोहर लाल की काम कर रही है। इसलिए सैनी की टीम में जुड़ने के लिए आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ आईपीएस और राजनीतिक लोगों में जबरदस्त लाॅबिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed