फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bloody fight between two parties in sweet shop in Sector 7, four-five injured

Chandigarh News: सेक्टर 7 में स्वीट शॉप में दो पक्षों में हुई खूनी जंग, चार-पांच घायल

Sat, 04 Nov 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bloody fight between two parties in sweet shop in Sector 7, four-five injured
चंडीगढ़। सेक्टर-7 की एक स्वीट शॉप में मारपीट और दुकान के शीशे तोड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ। इसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बुरी तरह हमला करते दिखे। हमले में दोनों पक्षों के सिर और बाकी हिस्सों में चोटें आई हैं। शुक्रवार दिन में घटी इस घटना की जानकारी पाकर सेक्टर-26 पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और घायलों का सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल करवाया।
विज्ञापन

थाना पुलिस के मुताबिक दो भाइयों में संपत्ति विवाद के चलते आपस में झड़प हुई जिसके बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस घटना से आसपास के दुकानदार भी घबरा गए। हमले में चार से पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस को मामले में एक पक्ष की तरफ से शिकायत दी गई है। पुलिस सारी घटना की जांच करते हुए कार्रवाई में लगी है। फिलहाल पुलिस ने देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed