फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blood donation, finance minister blood donate, sadhbhawna blood donation camp, jat protest, jat reservation, cm khattar, haryana government, haryana

वित्तमंत्री सहित 60 लोगों ने सद्भावना से किया रक्तदान

Wed, 02 Mar 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Mar 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
blood donation, finance minister blood donate, sadhbhawna blood donation camp, jat protest, jat reservation, cm khattar, haryana government, haryana

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा निवास में आयोजित सद्भावना रक्तदान शिविर के उद्घाटन पर कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में घटित दुखद घटनाओं के मद्देनजर आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिविर में रक्तदान किया है। यह सद्भावना को आगे बढ़ाने के साथ-साथ प्रेरणादायक भी है। इस दौरान 65 लोगों ने रक्तदान किए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सद्भावना सप्ताह भी मनाया जा रहा है, जिसमें मैराथन दौड़, खिलाड़ियों के कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकता और सद्भावना विषय को लेकर हरियाणा एक-हरियाणवी एक जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सद्भावना सप्ताह के दौरान राज्य के मंत्री भी पंच-सरपंचों और सामाजिक संगठनों के साथ तालमेल बैठाकर सद्भावना का माहौल तैयार करने के लिए बैठकें करेंगे। शिविर में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के साथ-साथ नौ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रक्तदान किए। इनमें एक महिला प्रशासनिक अधिकारी रजनी शेखरी सिब्बल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक वाईपी सिघ्ंाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एके. ढुल, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस प्रसाद, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हरदीप सिंह, बिजेंदर सिंह, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी, वन विभाग के प्रधान सचिव अमित झा, प्रधान सचिव एके सिंह, सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक एमएल कौशिक शामिल है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने भी रक्तदान किया।


इस मौके पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता राज्यमंत्री बिक्रम यादव सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed