{"_id":"5bc4e2930e7aee44c35631a886c98070","slug":"blood-donation-camp-organise-amarujala-foundation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगियां बचाने में योगदान दीजिए, आज रक्तदान कीजिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगियां बचाने में योगदान दीजिए, आज रक्तदान कीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से रविवार को सेक्टर-22 बी स्थित सनातन धर्म मंदिर (कम्युनिटी सेंटर के साथ)में विशाल ब्लड डोनेशन और फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लग रहा है। यूटी प्रशासन के स्पेशल सेक्रेटरी हेल्थ एसके सेतिया इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
कैंप में ब्लड डोनेट करने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। कई युवाओं ने उत्साह में कहा कि है कि रविवार को पहले ब्लड डोनेशन, बाकी काम बाद में। कैंप का समय सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक तय किया है। कैंप में कोई भी व्यक्ति आकर रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
पीजीआई ब्लड बैंक के अधिकारियों ने बताया कि गर्मियों में अक्सर ब्लड की कमी पड़ जाती है। इससे कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
उनकी जान पर बन जाती है। रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण कई लोगों की मौत तक हो जाती है। ऐसे लोगों को बचाना ही रक्तदान कैंप का मुख्य मकसद है।
ब्लड डोनेट करने से पहले करें ये तैयारी
1. सुबह पानी जरूर पीएं।
2. नाश्ता जरूर करें।
3. कोई दवा लेते हैं तो उसे जरूर खाएं और डोनेट से पहले डॉक्टर को बताएं।
4. डोनेशन से पहले फॉर्म में पूरी जानकारी भरें।
5. 18 से 65 साल की उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति ब्लड दे सकता है।
6. 90 दिन पहले ब्लड दिया है तो भी आप कैंप में कर सकते हैं रक्तदान।
फ्री हेल्थ चेकअप और दवाएं भी बांटी जाएंगी
सनातन धर्म मंदिर में ब्लड डोनेशन कैंप के अलावा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप भी लगेगा। इसमें पीजीआई, पीयू और जीएमएसएच-16 से डॉक्टर आएंगे। इसमें खास तौर पर पीजीआई एडवांस आई सेंटर और पीयू डेंटल टीम के डॉक्टर शामिल होंगे। कैंप में डीएवी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल ब्रज भूषण शर्मा योग के टिप्स देंगे। समाजसेवी चौधरी हेमराज सिंह टागरा व रोगी कल्याण समिति के सदस्य प्रिंस बुंदेला कैंप में काफी सहयोग करेंगे। प्रिंस ने बताया कि समिति की ओर से जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं दी जाएंगी।
15 साल से है डायबिटीज है तो मत दें ब्लड
ब्लड डोनेट करने के लिए उत्साहित लोग बार-बार पूछ रहे हैं कि वे डायबिटीज पेशेंट हैं, लेकिन वे भी कैंप में रक्तदान करना चाहते हैं। इस बारे में पीजीआई ब्लड बैंक के असिस्टेंट प्रोफेसर सुचेत सचदेव ने बताया है कि जो मरीज 15 साल या उससे अधिक समय से डायबिटीज से पीड़ित है तो रक्तदान से बचें। जो मरीज इससे कम समय से इस रोग के शिकार हैं और उनका ब्लड शुगर कंट्रोल है तो वे रक्तदान कर सकते हैं।