फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blood donation camp at sector 17 chandigarh

आपका रक्तदान बचा सकता है जान, आज यहां लगेगा कैंप, मदद करने आएं

Wed, 04 Oct 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp at sector 17 chandigarh
रक्तदान ‌श‌िव‌िर - फोटो : demo pic
आपका रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। आज चंडीगढ़ में इस जगह पर कैंप लगने जा रहा है, आप भी आएं और ब्लड डोनेट करें। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर अमर उजाला फाउंडेशन और शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चार अक्तूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सेक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्केट में लगाया जाएगा। शिविर का मकसद इस सीजन में डेंगू पीड़ितों की मदद करना है।
विज्ञापन


पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ में डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे अस्पतालों में रक्त की कमी हो गई है। इस स्थिति से निपटने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा, लेदर डेन व रेडक्रॉस सहयोग दे रही है। इस मौके पर पीजीआई स्थित रीजनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (रोटो) की टीम भी मौजूद रहेगी, जो लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन


कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर चंडीगढ़ पुलिस के डीआईजी ओपी मिश्रा मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाएंगे और ब्लड डोनर को सम्मानित करेंगे। कैंप में शहर के अन्य प्रतिष्ठित लोग भी मौजूद रहेंगे। रक्तदान से संबंधित कोई जानकारी लेना चाहता है तो वह संस्था के सदस्यों के मोबाइल नंबर 9872832637, 9646300549 और 9316107036 पर कॉल कर सकते हैं। इस दौरान रक्तदानियों को तुलसी का एक पौधा, सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जरूरी है रक्तदान
दरअसल इस सीजन में रक्त की मांग बढ़ जाती है। शहर के तीनों अस्पतालों में पहले से ही मरीजों की भीड़ है। इस समय में डेंगू का डंक बढ़ गया है। इससे हर किसी को ब्लड की जरूरत पड़ रही है। अब तक चंडीगढ़ में 650 से ज्यादा मरीज आ चुके हैं। रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। यह सिर्फ रक्तदान से ही पूरा किया जा सकता है। हर व्यक्ति की जिंदगी महत्वपूर्ण है। इसलिए रक्तदान करना जरूरी है। रक्तदान के लिए थोड़ा से समय निकालिए।

ब्लड डोनेट करने से पहले करें ये तैयारी
सुबह पानी जरूर पीएं।
नाश्ता जरूर करें।
कोई दवा लेते हैं तो उसे जरूर खाएं और रक्तदान से से पहले डॉक्टर को बताएं।
डोनेशन से पहले फॉर्म में पूरी जानकारी भरें।
18 से 65 साल की उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति ब्लड दे सकता है।
90 दिन पहले ब्लड दिया है तो भी आप कैंप में कर सकते हैं रक्तदान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed